एक्शन, रोमांस और थ्रिलर से भरा वीकेंड, फ्राइडे को OTT पर आईं नई सीरीज और फिल्में

New OTT Releases: इस वीकेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए रोमांस, थ्रिलर और म्यूज़िक से भरपूर कंटेंट रिलीज हुआ है। नेटफ्लिक्स पर 29 अगस्त को अनुराग बसु की मेट्रो इन दिनों रिलीज हुई है।
एक्शन, रोमांस और थ्रिलर से भरा वीकेंड, फ्राइडे को OTT पर आईं नई सीरीज और फिल्में
फ्राइडे को OTT पर आईं नई सीरीज और फिल्में
Published on: 
Updated on: 

Friday OTT Releases: ओटीटी लवर्स के लिए इस हफ्ते का शुक्रवार किसी तोहफे से कम नहीं है। रोमांटिक ड्रामा से लेकर इंटेंस थ्रिलर और म्यूजिकल फिल्म तक कई शानदार कंटेंट प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुए हैं। वीकेंड पर बिंज वॉचिंग के लिए ये बेहतरीन ऑप्शन्स साबित होंगे। तो चलिए यहां जान लेते हैं कि ओटीटी के किन प्लेटफॉर्म पर कौन सी नई फिल्म या सीरीज रिलीज हुई है।

सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज कश्मीर की मशहूर सिंगर राज बेगम की जिंदगी पर आधारित बायोपिक है। सबा आजाद और सोनी राजदान दो अलग-अलग दौर में मुख्य किरदार निभा रही हैं। आजादी के बाद कश्मीर घाटी की महिला कलाकारों के लिए राज बेगम प्रेरणा बनीं और फिल्म उनकी इस सफर को दर्शाती है। सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

एटॉमिक और लव अनटंगल्ड

विलियम लैंगविशे की किताब Atomic Bazaar से इंस्पायर एटॉमिक एक्शन-एडवेंचर सीरीज है। इसमें दो नागरिक, मैक्स और जेजे, खतरनाक यूरेनियम स्मगलिंग में उलझ जाते हैं और क्रूर कार्टेल व कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच फंस जाते हैं। आप इसे आज से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। कोरियाई ड्रामा के शौकीनों के लिए लव अनटंगल्ड सीरीज खास है। कहानी 19 साल की पार्क से री की है, जो स्कूल में फेमस होना चाहती है लेकिन नए ट्रांसफर स्टूडेंट के आने से उसकी लाइफ बदल जाती है। ये सीरीज शुक्रवार, 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

शोधा और के पॉप्ड

क्राइम थ्रिलर फिल्म शोधा अधेड़ उम्र के रोहित की ज़िंदगी पर आधारित है। पत्नी के गायब हो जाने पर जब वह रिपोर्ट लिखवाता है, तो सच्चाई बिल्कुल अलग निकलती है। इसमें सिरी रविकुमार, अरुण सागर और अनुषा रंगनाथ अहम भूमिकाओं में हैं। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं। के-पॉप और म्यूज़िक लवर्स के लिए के पॉप्ड सीरीज खास है। इसमें मेगन थी स्टैलियन, साइ और काइली मिनोग जैसे स्टार्स शामिल हैं। आठ एपिसोड की यह बैटल सीरीज़ सियोल के दर्शकों द्वारा जज की जाएगी। इसे आप एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।

मेट्रो इन दिनों और 4.5 गैंग

अनुराग बसु की फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो का स्प्रिचुअल सीक्वल मेट्रो इन दिनों है। इसमें चार अलग-अलग उम्र के जोड़ों की इमोशनल कहानियां दिखाई गई हैं। कास्ट में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी और नीना गुप्ता जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। डार्क कॉमेडी क्राइम सीरीज 4.5 गैंग पांच लोगों के एक ग्रुप की कहानी है, जो फूल बाज़ारों में धंधा जमाने के लिए लोकल गैंगस्टर से भिड़ते हैं। कुल मिलाकर, इस वीकेंड दर्शकों के पास बायोपिक, थ्रिलर, ड्रामा, म्यूज़िक और डार्क कॉमेडी का पूरा पैकेज है।

Navbharat Live
navbharatlive.com