आम्रपाली दुबे की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, सास-बहू के रिश्तों की दिलचस्प कहानी दिखाएगी स्वर्ग से प्यारा घर हमारा

Amrapali Dubey Bhojpuri Movie: भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे की नई फिल्म स्वर्ग से प्यारा घर हमारा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म सास-बहू के रिश्तों और परिवार के बदलते हालात की कहानी दिखाती है।
Amrapali Dubey Film Swarg Se Pyara Ghar Hamara Trailer
आम्रपाली दुबे (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amrapali Dubey Film Swarg Se Pyara Ghar Hamara Trailer: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म स्वर्ग से प्यारा घर हमारा का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पारिवारिक रिश्तों और सास-बहू के बदलते समीकरणों पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर देखकर फैंस का कहना है कि हर घर में आम्रपाली जैसी समझदार और मजबूत बहू होनी चाहिए।

फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सास का घर में पूरा दबदबा है। वह अपनी बहुओं को हमेशा अपने नियंत्रण में रखना चाहती है। इसी घर में आम्रपाली दुबे की एंट्री होती है और यहीं से कहानी में नया मोड़ आता है। आम्रपाली का किरदार एक मजबूत और आत्मसम्मान से भरी बहू का है, जो गलत बातों के सामने झुकने के बजाय उनका सामना करती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि घर में सास का अधिकार इतना ज्यादा है कि बाकी बहुएं उनसे डरकर रहती हैं। लेकिन आम्रपाली का किरदार इस माहौल को बदलने की कोशिश करता है।

कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट

फिल्म की कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब परिवार के मुखिया यानी ससुर का निधन हो जाता है। उनके जाने के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है। जो बहुएं पहले सास के डर से चुप रहती थीं, वही धीरे-धीरे उनके खिलाफ हो जाती हैं और उन पर अत्याचार करने लगती हैं। ऐसे मुश्किल समय में आम्रपाली दुबे का किरदार अपनी पुरानी नाराजगी भुलाकर सास के साथ खड़ा हो जाता है। वह न सिर्फ उन्हें सहारा देती हैं बल्कि घर में उनका सम्मान वापस दिलाने की भी कोशिश करती हैं।

दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन

फिल्म में आम्रपाली दुबे के अलावा अंशुमान सिंह, श्रद्धा नवल, प्रकाश जैस, विनोद मिश्रा, श्वेता वर्मा, निशा सिंह और उमाकांत राय जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रवीण कुमार गुदुरी ने किया है, जबकि इसका निर्माण वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह ने किया है।

टीवी पर होगी फिल्म की रिलीज

फिलहाल स्वर्ग से प्यारा घर हमारा की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसे सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधे टीवी पर रिलीज किया जाएगा। वहीं हाल ही में आम्रपाली दुबे की फिल्म मधुमती ओटीटी प्लेटफॉर्म STAGE पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब फैंस उनकी नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com