सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का टीजर आउट, जाह्नवी कपूर संग वरुण धवन ने मचाया रोमांस का तूफान

Varun Dhawan and Janhvi Kapoor Film: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का टीजर रिलीज हो गया है। शशांक खेतान निर्देशित फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन शेयर कर रही है।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का टीजर आउट, जाह्नवी कपूर संग वरुण धवन ने मचाया रोमांस का तूफान
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का टीजर आउट
Published on: 
Updated on: 

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser Out: दर्शकों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। धर्मा प्रोडक्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का मजेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। टीजर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बन गया है।

धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर 1 मिनट का टीजर शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि चार लोग, दो दिल तोड़ने वाले, एक शादी। फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर अब आउट। सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज। टीजर की शुरुआत वरुण धवन के मस्ती भरे अंदाज से होती है, जहां वे बाहुबली जैसे अवतार में दिखाई देते हैं।

कॉमेडी और रोमांस का डोज

वरुण धवन मजाकिया लहजे में कहते हैं कि मैं बाहुबली लग रहा हूं ना? तभी एक किरदार जवाब देता है। रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पौधा लग रहा है। यह मजेदार डायलॉग टीजर को और रोचक बना देता है। इसके साथ ही अक्षय ओबेरॉय, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल की झलक भी देखने को मिलती है। कॉमेडी, इमोशन और रोमांस का मिक्स अंदाज इस फिल्म को फैमिली एंटरटेनर बनाने का वादा करता है। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ दर्शकों को रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर मनोरंजन देने के लिए तैयार है।

वरुण-जाह्नवी की जोड़ी फिर साथ

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर दूसरी बार साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने 2023 में आई फिल्म ‘बवाल’ में स्क्रीन शेयर की थी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था और अब यह नई फिल्म उस उम्मीद को और बढ़ा रही है। फिल्म का सफर आसान नहीं होगा क्योंकि यह 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज हो रही है। इसी दिन कन्नड़ सिनेमा की बड़ी फिल्म ‘कांतारा: अ लीजेंड – चैप्टर 1’ और हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी रिलीज होंगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com