-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vikrant Massey Cousin Clive Kundar Dies In Ahmedabad Plane Crash
विक्रांत मैसी के परिवार पर टूटा विमान हादसे का कहर, अहमदाबाद क्रैश में चचेरे भाई क्लाइव कुंडर का निधन
- Written By: सौरभ शर्मा
अहमदाबाद विमान हादसे में बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने एयर इंडिया हादसे में अपने भाई जैसे क्लाइव कुंदर को खोया, जो फर्स्ट ऑफिसर प्रशिक्षित को-पायलट थे। उन्होंने निजी दुख जताते हुए कहा कि भगवान सभी की आत्मा को शांति दे।

फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी के कजिन भाई क्लाइव सुंदर की अहमदाबाद विमान हादसे में मौत (फोटो- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए भीषण विमान हादसे ने न सिर्फ देश को झकझोर दिया, बल्कि बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी के जीवन को भी गहरे दर्द से भर दिया। इस हादसे में विक्रांत के कजिन और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर की भी जान चली गई, जिनकी पहचान उनके चाचा के इकलौते बेटे के रूप में हुई है। फ्लाइट के टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे। विक्रांत ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट में इस निजी क्षति को साझा किया और शोक संतप्त परिवारों के लिए संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस विमान हादसे ने देश ही नहीं, दुनियाभर को झकझोर कर रख दिया है। अहमदाबाद के मेघानीनगर में घटी इस दुर्घटना में 242 लोग सवार थे, जिनमें से एक को छोड़कर लगभग सभी की मौत की खबर है। एयर इंडिया ने पुष्टि की कि विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया, लेकिन घनी बस्ती में हुआ यह हादसा बेहद भयावह था। विमानन और फोरेंसिक टीमें जांच में जुटी हैं।
विक्रांत मैसी का दर्द: चाचा के बेटे को खोने का गम
बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने इस भयावह हादसे पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि इस हादसे में उनके चाचा क्लिफोर्ड कुंदर के बेटे और एयर इंडिया के फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर की जान चली गई। विक्रांत ने लिखा, “आज अहमदाबाद में हुए अकल्पनीय रूप से दुखद हवाई दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के लिए मेरा दिल टूट गया है। जानकर और भी दुख हुआ कि मेरे चाचा ने अपने बेटे को खो दिया, जो इस फ्लाइट के इकलौते फर्स्ट ऑफिसर थे।”
सम्बंधित ख़बरें
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग स्कूल का प्लेन क्रैश; पायलट समेत 11 लोगों की मौत
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पकड़ी गई ड्रग्स की बड़ी खेप: 11 करोड़ के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार
कॉफी शॉप में टेबल साफ करने से नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, विक्रांत मैसी ने सुनाई अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
Ahmedabad: ब्लड प्लाज्मा मिलावट रैकेट का भंडाफोड़, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
UK में पोलो खेलते हुए करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, दिल का दौरा बना मौत की वजह
टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ था विमान
12 जून को दोपहर 1:38 बजे लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा मेघानीनगर जैसे घनी आबादी वाले इलाके में हुआ, जिससे और भी नुकसान हुआ। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें यात्रियों के साथ चालक दल के सदस्य भी शामिल थे। विमान की कमान अनुभवी कैप्टन सुमीत सभरवाल के हाथ में थी, जिन्हें 8,200 घंटे की उड़ान का अनुभव था, जबकि फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के पास 1,100 घंटे का अनुभव था। दोनों की कोशिश के बावजूद विमान को बचाया नहीं जा सका।
Vikrant massey cousin clive kundar dies in ahmedabad plane crash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














