-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vijay Sethupathi React On Casting Couch Allegation He Says It Is Fake And Filthy
यौन शोषण के आरोप को विजय सेतुपति ने बताया फर्जी, शोहरत पाने के लिए महिला ने…
- Written By: अनिल सिंह
Vijay Sethupathi ने कास्टिंग काउच के आरोपों को फर्जी बताया है और उन्होंने कहा है कि यह घटिया हरकत है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ उन्होंने साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में शिकायत की है।

विजय सेतुपति ने यौन शोषण के आरोपों को बताया फर्जी
Vijay Sethupathi React On Casting Couch: साउथ के एक्टर विजय सेतुपति यौन शोषण और कास्टिंग काउच के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को फर्जी बताया और इसे घटिया हरकत बताया है। इतना ही नहीं एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में विजय ने बताया कि इसके खिलाफ उन्होंने शिकायत दर्ज करवा दी है।
विजय सेतुपति पर राम्या मोहन नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट में यौन शोषण और कास्टिंग काउच का आरोप लगाया। इसके बाद विजय सेतुपति का रिएक्शन भी अब सामने आ गया है, उन्होंने आरोपों को झूठा बताया है। विजय सेतुपति पर जब यौन शोषण का आरोप लगा तो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
ये भी पढ़ें- मोहित सूरी ने अहान पांडे को बताया छपरी, डायरेक्टर ने खोला एक्टर का राज
यौन शोषण के आरोप को विजय सेतुपति ने बताया फर्जी
विजय सेतुपति ने डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए बताया कि जो कोई मुझे थोड़ा भी जानता है, वह इस आरोप पर हंसेगा, मैं खुद को भी जानता हूं, इस तरह के गंदे आप मुझे परेशान नहीं कर सकते। मेरे परिवार और करीबी दोस्त इस खबर से काफी परेशान है, लेकिन मैं उनसे कहता हूं छोड़ो इसे।
आरोप लगाने वाली महिला पर क्या बोले विजय सेतुपति
बातचीत के दौरान विजय सेतुपति ने यह भी बताया कि जाहिर तौर पर महिला का मकसद इस तरह की खबर पोस्ट करके शोहरत हासिल करना था और वह उसे हासिल हो चुकी है। वह कुछ ही मिनटों में ही सुर्खियों में आ गई है। मैंने इसके खिलाफ साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में शिकायत कर दी है। मैं इस तरह के आरोपों का सामना 7 साल से कर रहा हूं। अब मुझे इसका कोई असर नहीं होता।
ये भी पढ़ें- Kingdom X Review: विजय देवरकोंडा की शानदार वापसी, धूल जाएगा फ्लॉप फिल्मों का टैग
कोई किसी पर भी लगा सकता है आरोप
विजय सेतुपति ने आगे यह भी कहा कि आज के वक्त में कोई किसी पर भी आरोप लगा सकता है। बस एक सोशल मीडिया अकाउंट की जरूरत होती है, जो मन में आया लिख दिया। जिसे चाहा बदनाम कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मुझ पर यह आरोप मेरी फिल्म थलाइवन थलाइवी के कारण लगाए गए हैं। यह फिल्म हिट हो चुकी है और लोगों को इससे जलन हो रही है।
राम्या मोहन ने विजय के खिलाफ पोस्ट में क्या लिखा
सोशल मीडिया एक पर राम्या मोहन नाम की एक यूजर ने विजय सेतुपति के खिलाफ लिखते हुए एक पोस्ट शेयर की थी, बाद में उसे डिलीट कर दिया गया और अब अकाउंट भी डीएक्टिवेट हो चुका है। महिला ने पोस्ट में लिखा था। कॉलिवुड में ड्रग और कास्टिंग काउच का कल्चर कोई मजाक नहीं है। मैं एक लड़की को जानती हूं, जो अब जाना पहचाना चेहरा है। उसे ऐसी दुनिया में घसीटा गया, जो उसने कभी सोचा भी नहीं था। अब वह रिहैब सेंटर में है। ड्रग्स, मानसिक शोषण और ट्रांजैक्शनल शोषण को इंडस्ट्री का नॉर्म बता कर छिपाया जाता है। विजय सेतुपति ने उसे कारवां फेवर के लिए दो लाख और ड्राइव के लिए 50 हजार का ऑफर दिया था।
Vijay sethupathi react on casting couch allegation he says it is fake and filthy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













