Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री

Ahaan Panday Sharvari Action Film: 'सैयारा' से पहचान बनाने वाले अहान पांडे अब अली अब्बास जफर की अनटाइटल्ड एक्शन-रोमांस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ पहली बार शरवरी वाघ दिखाई देंगी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 24, 2026 | 03:47 PM

अहान पांडे और शरवरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ahaan Panday Sharvari New Film: ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में शानदार शुरुआत करने वाले अहान पांडे अब अपने करियर की दूसरी फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। रोमांटिक इमेज के बाद अब वह फुल-ऑन एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं, जबकि इसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं।

हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसकी रिलीज डेट फाइनल कर दी गई है। यह फिल्म 26 मार्च 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस अनटाइटल्ड एक्शन-रोमांस फिल्म में अहान पांडे के साथ पहली बार शरवरी वाघ स्क्रीन शेयर करेंगी। दोनों की नई जोड़ी को लेकर फैंस के बीच पहले से ही उत्साह बना हुआ है। वहीं फिल्म में बॉबी देओल और ऐश्वर्य ठाकरे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अली अब्बास जफर और आदित्य चोपड़ा की हिट जोड़ी

खास बात यह है कि ऐश्वर्य ठाकरे फिल्म में विलेन का किरदार निभाते दिखाई देंगे, जिनसे अहान का जबरदस्त एक्शन मुकाबला देखने को मिलेगा। यह फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक अली अब्बास जफर का पांचवां सहयोग है। इससे पहले दोनों मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी सफल फिल्में साथ बना चुके हैं। ऐसे में इस नई फिल्म से भी दर्शकों को बड़े स्तर का एक्शन और मनोरंजन मिलने की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें

‘बेटी को भी नहीं बख्शा… फेक अश्लील तस्वीरें वायरल होने पर भड़कीं अंजना सिंह, खेसारी लाल का नाम आया सामने

Divyanka Tripathi Twins: 41 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों संग की पहली पूजा, मंदिर में दिखा भावुक पल

Lock Upp 2: ‘गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता…’ आकांक्षा चमोला के बयान पर भड़के नेटिजन्स, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

सीजेपी विरोध प्रदर्शन पर शाहरुख खान का रिएक्शन या फेक पोस्ट? जानिए वायरल दावे की असलियत

ये भी पढ़ें- The India Story Review: नेक इरादे से बनी ‘द इंडिया स्टोरी’, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले ने बिगाड़ा खेल

मार्च 2027 में होगा बड़ा बॉक्स ऑफिस मुकाबला

अहान पांडे की यह फिल्म ऐसे समय रिलीज होगी, जब मार्च 2027 पहले से ही बड़ी फिल्मों से भरा हुआ है। 5 मार्च को सलमान खान की वामशी पेडिपल्ली निर्देशित फिल्म और प्रभास की ‘स्पिरिट’ रिलीज होने वाली है। इसके बाद 19 मार्च को ‘फोर्स 3’ सिनेमाघरों में आएगी। अब 26 मार्च को अहान पांडे की इस फिल्म की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस की टक्कर और भी दिलचस्प हो जाएगी। ‘सैयारा’ की सफलता के बाद अहान पांडे को इंडस्ट्री के उभरते सितारों में गिना जा रहा है। अब उनकी दूसरी फिल्म में एक्शन और रोमांस का नया अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है, यह 26 मार्च 2027 को साफ हो जाएगा।

Ahaan panday sharvari wagh action film release date 26 march 2027

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 03:47 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.