Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास

Lock Upp 2 Promo: लॉक अप 2 के नए प्रोमो में हिना खान और उर्फी जावेद ने जनता की आवाज बनकर एंट्री की। उर्फी के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को खतरनाक बताया, जिसके बाद हिना ने उन पर तीखा तंज कसा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 24, 2026 | 05:02 PM

शिल्पा शिंदे, हिना खान और उर्फी जावेद (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Lock Upp 2 Twist: ओटीटी का चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ हर नए एपिसोड के साथ दर्शकों को भरपूर ड्रामा और ट्विस्ट दे रहा है। हाल ही में अपूर्वा मखीजा की एंट्री के बाद अब शो में टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने ‘जनता की आवाज’ बनकर जेल में कदम रखा। दोनों की एंट्री के साथ ही शो का माहौल पूरी तरह बदल गया और सबसे ज्यादा निशाने पर रहीं शिल्पा शिंदे।

शो के नए प्रोमो में उर्फी जावेद ने सभी कैदियों से सवाल किया कि उनके मुताबिक घर का सबसे खतरनाक सदस्य कौन है। इस सवाल का जवाब देते हुए वरुण यादव और हर्षद चोपड़ा ने बिना किसी झिझक के शिल्पा शिंदे का नाम लिया। हर्षद ने कहा कि शिल्पा अक्सर ऐसी बातें कहती हैं, जो सामने वाले का आत्मविश्वास तोड़ देती हैं और उसे मानसिक रूप से परेशान कर देती हैं।

हिना खान का तंज

हर्षद की बात सुनने के बाद हिना खान ने तंज कसते हुए कहा कि ये हैं शिल्पा शिंदे, लेडीज एंड जेंटलमैन! उनके इस बयान ने माहौल को और भी गर्म कर दिया। बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे ने बाकी कंटेस्टेंट्स से पूछा कि क्या वे उनसे डरते हैं। जब कई कैदियों ने हां में जवाब दिया तो शिल्पा ने कहा कि डरते रहो। शिल्पा का यह अंदाज हिना खान को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

सम्बंधित ख़बरें

‘एकता कपूर ने माफी मांगी थी’, सान्वी तलवार ने सुनाया सेट का कथित अनुभव, करण कुंद्रा पर लगाए आरोप

‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख

विलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री

‘बेटी को भी नहीं बख्शा… फेक अश्लील तस्वीरें वायरल होने पर भड़कीं अंजना सिंह, खेसारी लाल का नाम आया सामने

हिना खान ने दिया करारा जवाब

हिना खान ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि तुम लोगों को जिंदगी में ये सीखने की जरूरत है कि किससे डरना चाहिए और किससे बिल्कुल नहीं। हिना की इस बात के बाद उर्फी जावेद ने भी माहौल को और दिलचस्प बना दिया। उन्होंने हिना से पूछा कि क्या यही वो शिल्पा हैं, जिनकी चर्चा वह बाहर कर रही थीं। इस पर हिना ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि जाहिर सी बात है।

ये भी पढ़ें- विलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री

9 साल पुरानी राइवलरी फिर हुई ताजा

हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच की खटास किसी से छिपी नहीं है। ‘बिग बॉस 11’ के दौरान दोनों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी और तब से दोनों के रिश्तों में दूरी बनी हुई है। अब ‘लॉक अप 2’ के मंच पर दोनों का आमना-सामना एक बार फिर उस पुराने विवाद को ताजा कर गया है। आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह टकराव केवल शब्दों तक सीमित रहेगा या फिर शो के अंदर दोनों के बीच और भी बड़ा विवाद देखने को मिलेगा।

Lock upp 2 hina khan slams shilpa shinde 9 year old rivalry promo

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 05:02 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • hina khan
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.