‘एकता कपूर ने माफी मांगी थी’, सान्वी तलवार ने सुनाया सेट का कथित अनुभव, करण कुंद्रा पर लगाए आरोप
Saanvi Talwar Karan Kundrra Controversy: एक्ट्रेस सान्वी तलवार ने एक्टर करण कुंद्रा पर यौन उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद एकता कपूर ने उनसे माफी मांगी थी।
- Written By: यति सिंह
सान्वी तलवार, करण कुंद्रा और एकता कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Saanvi Talwar Allegations Against Karan Kundrra: टीवी इंडस्ट्री के गलियारों से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने पूरे मनोरंजन जगत को सन्न कर दिया है। धारावाहिक ‘ये कहां आ गए हम’ में साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस सान्वी तलवार ने फेमस एक्टर करण कुंद्रा पर अनुचित व्यवहार, जबरन चूमने और सेट पर सबके सामने थप्पड़ मारने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। सान्वी के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। इस पूरे मामले में शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर का नाम भी सामने आ रहा है, जिससे विवाद और गहरा गया है।
एक इंटरव्यू के दौरान सान्वी तलवार ने उस दिन की पूरी घटना बयां की है। उन्होंने बताया कि शो की शुरुआत से ही उन्हें करण कुंद्रा की नीयत में खोट महसूस हो रही थी। एक सीन की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर के एक्शन बोलने से पहले ही करण ने उन्हें बिना सहमति के चूम लिया। स्क्रिप्ट के अनुसार सान्वी को किस के बाद थप्पड़ मारना था, लेकिन सीन शुरू होने से पहले ही इस हरकत से हैरान होकर उन्होंने फौरन अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना इजाजत किसी को छूने का हक किसी को कैसे मिल सकता है।
थप्पड़ मारने और सेट पर गाली-गलौज करने का दावा
सान्वी तलवार का आरोप है कि इस वाकये के महज 15 मिनट बाद करण कुंद्रा उनके पास आए और सबके सामने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ इतना तेज था कि वह जमीन पर गिर गईं।
सम्बंधित ख़बरें
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
विलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री
‘बेटी को भी नहीं बख्शा… फेक अश्लील तस्वीरें वायरल होने पर भड़कीं अंजना सिंह, खेसारी लाल का नाम आया सामने
Divyanka Tripathi Twins: 41 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों संग की पहली पूजा, मंदिर में दिखा भावुक पल
इसके बाद करण कुंद्रा ने उनके परिवार और परवरिश को लेकर भी काफी अपशब्द कहे। सान्वी ने बेहद दुखी मन से बताया कि सेट पर मौजूद किसी भी व्यक्ति या क्रू मेंबर ने उनका साथ नहीं दिया और न ही उस वक्त किसी ने अभिनेता के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत दिखाई।
एकता कपूर से मुलाकात और माफी मांगने का वाकया
घटना के बाद सीरियल की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने मामले में दखल दिया और सान्वी को अपने दफ्तर बुलाया। सान्वी के मुताबिक एकता ने बेहद सहानुभूति जताई और करण की तरफ से उनसे व्यक्तिगत रूप से माफी भी मांगी।
हालांकि, उन्होंने मजबूरी जाहिर करते हुए कहा कि शो अभी नया शुरू हुआ है, इसलिए इसे बीच में बंद करना मुमकिन नहीं है। एकता ने हमेशा उनका साथ दिया, लेकिन इस व्यावसायिक मजबूरी के चलते शो जारी रहा।
ये भी पढ़ें: ‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
आरोपों के बाद भी बनी हुई है चुप्पी की स्थिति
इस सनसनीखेज खुलासे के बाद भी करण कुंद्रा की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। वहीं, निर्माता एकता कपूर और अभिनेता की मंगेतर तेजस्वी प्रकाश ने भी इस विषय पर फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया है।
सार्वजनिक रूप से नजर आने पर करण कुंद्रा सामान्य अंदाज में ही दिखाई दिए। फिलहाल इस वाकये ने टीवी इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों की सुरक्षा और सेट के माहौल को लेकर एक बार फिर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
