- Hindi News »
- Entertainment »
- Vijay 69 Film Review In Hindi Anupam Kher Movie Based On Old Age
‘विजय 69’ रिव्यू: सेकेंड इनिंग की नई परिभाषा है अनुपम खेर की ये फिल्म
'विजय 69' फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है। अनुपम खेर ने 'विजय 69' में जबरदस्त एक्टिंग की है और यह बताया है कि बूढ़ा होने का मतलब मौत का इंतजार करना नहीं होता। एक बुजुर्ग भी सपना देख सकता है और उसे पूरा कर सकता है।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: अनुपम खेर की फिल्म ‘विजय 69’ नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो चुकी है। फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है और इस फिल्म में अनुपम खेर ने अपने किरदार और अपनी एक्टिंग से यह बताया है कि बूढ़ा होने का मतलब यह नहीं होता कि उस शख्स की जिंदगी खत्म हो गई है। “बूढ़ा होने का मतलब सिर्फ अखबार पढ़ना चाहिए ,वॉक पर जाना चाहिए, दवा खानी चाहिए और एक दिन मर जाना चाहिए, ऐसा बिल्कुल नहीं होता।” एक बुजुर्ग इंसान को भी अपने लिए और अपने परिवार के लिए सपने देखने का पूरा अधिकार है, रिटायरमेंट के बाद उसकी जिंदगी बदल नहीं जाती जबकि उसे बदलने पर मजबूर किया जाता है।
फिल्म की कहानी: दिल को छू लेने वाली कहानी है। इसमें 69 साल के ‘विजय मैथ्यू’ (अनुपम खेर) की कहानी को दिखाया गया है। जब एक रात वह अपने घर वापस नहीं आते तो उनके यार दोस्त पड़ोसी और परिवार के लोग यह मान लेते हैं कि वह मर चुके हैं। जिसके बाद उनके लिए कॉफिन गवाया जाता है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी हो जाती है। लेकिन इसी बीच वह वापस आ जाते हैं और उसके बाद शुरू होती है फिल्म की असली कहानी। दरअसल विजय मैथ्यू को एक तैराक दिखाया गया है, जो नेशनल लेवल पर स्विमिंग में ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुका है। लेकिन पत्नी की कैंसर की बीमारी और बेटी को पालने के लिए उसे एक क्लब में स्विमिंग कोच बनने के लिए मजबूर होना पड़ता है और उसके सपने वही धरे के धरे रह जाते हैं।
ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद इस बीमारी का शिकार हुए अर्जुन कपूर
सम्बंधित ख़बरें
Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
Anupam Kher Post: माइकल जैक्सन को याद कर भावुक हुए अनुपम खेर, बोले- दुनिया का आठवां अजूबा थे किंग ऑफ पॉप
Anupam Kher Motivation: ईशान किशन के लिए प्रेरणा बने अनुपम खेर, वीडियो देख भावुक हुए अभिनेता
Anupam Kher ने नए नाटक से पहले लिया आशीर्वाद, सिद्धिविनायक में गणपति बप्पा को सुनाई स्क्रिप्ट
क्या अपना सपना पूरा कर पाएगा विजय मैथ्यू
जब बेटी बड़ी हो जाती है तो विजय को अपना पुराना सपना याद आता है। वह ट्रायथलॉन का हिस्सा बनना चाहता है। जिसके लिए विजय को डेढ़ किलोमीटर की तैराकी करनी है, करीब 40 किलोमीटर तक साइकिल चलाना है और 10 किलोमीटर तक दौड़ लगानी है। विजय की स्थिति पर उनका परिवार और दोस्त सभी विजय का मजाक उड़ाने लगते हैं। ट्रायथलॉन के कड़े प्रशिक्षण के बाद उनका एप्लीकेशन भी खारिज हो जाता है, तो क्या विजय अपने सपने को पूरा कर पाएगा, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखना होगा।
लेकिन फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है यह कहा जा सकता है। इस फिल्म में अनुपम खेर के साथ-साथ चंकी पांडे, बृजेश हीरजी, मिहिर आहूजा जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। सभी ने बेहतरीन काम किया है। अनुपम खेर की एक्टिंग की अगर बात की जाए तो उन्होंने पिछले सभी किरदारों से इस किरदार में बेहतर प्रदर्शन किया है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक बेहद अच्छा है। सिनेमैटोग्राफी भी अच्छी है। एडिटिंग में थोड़ा सुधार करके फिल्म को और रोचक बनाया जा सकता था। फिर भी जिन्हें यह लगता है कि रिटायरमेंट के बाद इंसान को सिर्फ आराम करना चाहिए यह फिल्म उनके लिए देखने लायक है और जिन्हें ऐसा नहीं लगता है यह फिल्म उनके लिए भी देखने के लायक है।
Vijay 69 film review in hindi anupam kher movie based on old age
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाईंदर के समुद्री क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, ओएनजीसी प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा इंतजामों की कमी से मछुआरों में डर
May 11, 2026 | 11:27 AMसोमनाथ के आंगन में ‘अमृत महोत्सव’, प्रधानमंत्री मोदी ने किया कुंभाभिषेक, 75 साल के गौरवशाली सफर के बने साक्षी
May 11, 2026 | 11:24 AMनकली हल्दी ने उड़ाए होश: शादी में रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन बीमार, वेंटिलेटर पर एक मरीज, सावधान रहें
May 11, 2026 | 11:20 AMमिहान परियोजना: नागपुर जमीन अधिग्रहण विवाद में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महिलाओं की याचिका खारिज
May 11, 2026 | 11:20 AMMP Transfer Policy 2026: 3 साल से एक ही जगह जमे अफसरों की सूची तलब, नई तबादला नीति के संकेत।
May 11, 2026 | 11:18 AMमुंबई में पार्किंग महंगी करने की तैयारी, बीएमसी 40% तक बढ़ा सकती है पे-एंड-पार्क शुल्क
May 11, 2026 | 11:15 AM‘अपील से पहले खुद के VIP काफिले और विज्ञापनों पर लगाएं लगाम’, पीएम मोदी पर रोहिणी खड़से का तीखा हमला
May 11, 2026 | 11:05 AMवीडियो गैलरी

CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM














