मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद इस बीमारी का शिकार हुए अर्जुन कपूर, बुरे वक्त का किया खुलासा

Arjun Kapoor and Malaika Arora Break Up: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो चुका है। कुछ समय पहले ही एक्टर ने बताया था कि वह सिंगल हैं। इस बीच अब अर्जुन कपूर ने खुलासा किया कि सिंघम अगेन की शूटिंग शुरू करते वक्त अर्जुन काफी परेशानियों से गुजर रहे थे।
Arjun Kapoor fell victim to this disease after breakup with Malaika Arora revealed his bad times
मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद इस बीमारी का शिकार हुए अर्जुन कपूर (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देने के बाद अर्जुन कपूर ने एक बार फिर से सिंघम अगेन के साथ बॉलीवुड में एक धमाकेदार वापसी की है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। उनके इस किरदार को खूब सराहा गया। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म साइन की उस दौरान वो वह पर्सनल, प्रोफेशनल, मेटंली और फिजिकली काफी परेशान थे। इस वक्त उनकी जिंदगी अच्छी नहीं चल रही थी। एक्टर की इस बयान को फैंस उनके ब्रेकअप से जोड़ रहे हैं। लोगों का कहना है अर्जुन कपूर अपने पोस्ट ब्रेकअप फेज के बारे में बात कर रहे हैं।

पर्सनल ग्रोथ के लिए किया काम

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए अर्जुन कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि अपनी फिल्म में काम करने के लिए रोहित शेट्टी ने उन्हें अपने लुक पर काम करने कहा था। इस मौके को देखते हुए उन्होंने अपनी पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद पर काम करना शुरू किया। इस एक्शन फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वह सच में इस फिल्म में काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सेल्फ डाउट शुरू कर दिया था। उन्हें ऐसे ख्याल आने लगे थे कि क्या वो सच में फिल्मों के लिए बने भी हैं, क्या उन्हें फैंस देखना भी पसंद करेंगे?

लोगों से दूर रहते थे अर्जुन

अर्जुन ने इंटरव्यू में बताया कि 'मैं शूटिंग में भी लोगों से दूर रहता था। मैं बाकी स्टार्स से भी दूर-दूर रहने लगा था।' हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन था कि वो अपना रोल अच्छे से निभा रहे हैं। तब भी उन्हें शक था कि क्या लोग उन्हें देखना पसंद करेंगे या नहीं? यह भी देखें-क्राइम पेट्रोल के इस स्टार ने दुनिया को कहा अलविदा, टीवी इंडस्ट्री पर टूटा गम का पहाड़

इस बीमारी की चपेट में आए अर्जुन कपूर

अर्जुन ने बताया, 'मैंने थेरेपी लेनी शुरू कर दिया था, मेरा डिप्रेशन और थेरेपी पिछले साल ही शुरू हो चुकी थी। मुझे नहीं पता मैं उदास था या नहीं पर मैं काम नहीं कर रहा था। मैं दूसरे लोगों का काम देखता था और सोचता था क्या मैं ऐसा काम कभी कर पाऊंगा या नहीं। क्या मुझे कभी ये मौका मिलेगा? बता दें कि अर्जुन काफी समय से डिप्रेशन को झेल रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com