-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vicky Kaushal Film Chhava New Poster Out On 344th Years Of Chhatrapati Sambhaji Rajyabhishek
आज से 344 साल पहले छत्रपति संभाजी का हुआ था राज्याभिषेक, विक्की कौशल की छावा का जारी हुआ नया पोस्टर
- Written By: अनिल सिंह
विक्की कौशल की फिल्म छावा 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। 22 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर जारी किया जाएगा। इस फिल्म को पुष्पा 2 की वजह से पोस्टपोन कर दिया गया था।

विक्की कौशल की छावा का जारी हुआ नया पोस्टर
मुंबई: दिनेश विजान की बहुचर्चित फिल्म छावा का ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। विक्की कौशल की फिल्म छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है। दरअसल इस फिल्म में महाराष्ट्र की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी के किरदार में नजर आने वाले हैं।
मैडॉक फिल्म्स की तरफ से विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म छावा का नया पोस्टर जारी किया गया है और कैप्शन में बेहद दिलचस्प जानकारी साझा की गई है। 16 जनवरी 1681 को छत्रपति संभाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था और वहीं से उनके शासन की शुरुआत हुई थी। 344 साल बाद ठीक उसी दिन फिल्म का नया पोस्टर जारी करके फिल्म की रिलीजिंग डेट और ट्रेलर की रिलीजिंग डेट का ऐलान किया गया है। तस्वीर में छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में विक्की कौशल नजर आ रहे हैं और साथ में फिल्म से जुड़ी जानकारी दी गई।
ये भी पढ़ें- सैफ अली खान पर हमला करने वाली की पहली तस्वीर आई सामने, कैमरे को देख रहा हमलावर
सम्बंधित ख़बरें
3 Idiots के सीक्वल में होगी Vicky Kaushal की एंट्री? राजकुमार हिरानी ने तोड़ी चुप्पी
Vicky Kaushal Troll: ‘आलोचना से सीखना चाहिए’, शादी वाले वायरल जोक पर तीन महीने बाद बोले विक्की कौशल
Randeep Hooda Rejected Aurangzeb Role: ‘छावा’ का ऑफर ठुकरा चुके हैं रणदीप हुड्डा, इस वजह से नहीं बने औरंगजेब
इंजीनियरिंग छोड़ अभिनय की दुनिया में रखा कदम, मसान ने दिलाई पहचान, जानें Vicky Kaushal की पूरी कहानी
विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म छावा छह दिसंबर को ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन 5 दिसंबर को पुष्पा 2 के रिलीज होने की वजह से छावा की रिलीजिंग डेट को पोस्टपोन किया गया। बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में एक साथ जब टकराती है तो दोनों में से किसी एक फिल्म को बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है और इसी वजह से फिल्म के रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ाकर 14 फरवरी कर दिया गया था। फिल्म का ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज होगा। फिल्म को लक्ष्मण उत्तेकर ने डायरेक्ट किया है। जबकि दिनेश विजान ने इस फिल्म का निर्माण किया है। ए आर रहमान ने फिल्म के लिए बेहतरीन संगीत दिया है।
Vicky kaushal film chhava new poster out on 344th years of chhatrapati sambhaji rajyabhishek
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
Jun 24, 2026 | 10:53 PM‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
Jun 24, 2026 | 10:48 PMऔद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
Jun 24, 2026 | 10:45 PMसागर में जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, मारकर कुएं में फेंका शव; चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 10:42 PMBihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Jun 24, 2026 | 10:39 PMआगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PMबुरहानपुर में पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल; पांडारोल नाले में उफान से MP-महाराष्ट्र संपर्क टूटा
Jun 24, 2026 | 10:31 PMवीडियो गैलरी

Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM














