- Hindi News »
- Entertainment »
- Vicky Kaushal 36th Birthday Know About His Film Career From Masaan To Chhaava
मसान से छावा तक विक्की कौशल ने खुद को किया साबित, नेपो किड होकर भी खूब किया संघर्ष
विक्की कौशल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। मसान फिल्म से उन्हें पहचान मिली, तो छावा फिल्म उनके फ़िल्मी करियर के मील का पत्थर बन चुकी है। उन्होंने खुद के बल पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है।
- Written By: अनिल सिंह

विक्की जन्मदिन विशेष: अजय देवगन जैसी है विक्की कौशल की कहानी
विक्की कौशल आउटसाइडर नहीं है, उनकी कहानी भी कुछ-कुछ अजय देवगन जैसी है। विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को मुंबई में हुआ, उनके शुरुआती दिन मुंबई के चाल में बीते हैं। लेकिन अब वह आलीशान घर में रहते हैं। उनके पिता बॉलीवुड में एक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम करते थे। ऐसे में विक्की को आउटसाइडर नहीं माना जाता, इस बात को लेकर मजाक में सही लेकिन उनकी खिंचाई शारूख खान कर चुके हैं। लेकिन विक्की कौशल ने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है, यह कहा जा सकता है और उन्होंने अपने करियर को संवारने के लिए खूब संघर्ष किया है।
विक्की कौशल की शुरुआती पढ़ाई मुंबई में ही हुई, वह टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग करने के बाद विदेश में नौकरी करने चले गए थे, लेकिन वह नौकरी उन्हें ज्यादा दिनों तक रास नहीं आई क्योंकि उनके ऊपर एक्टिंग का भूत सवार था, नौकरी छोड़कर वह वापस मुंबई आ गए और उन्होंने एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया और एक्टिंग सीखी।
ये भी पढ़ें- जॉर्ज फर्नांडिस की वजह मिली थी सेना में एंट्री, नाना पाटेकर ने कारगिल युद्ध में लिया था हिस्सा
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
विक्की कौशल ने डेब्यू फिल्म ‘लव शव ते चिकन खुराना से किया था, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। उसके बाद वह मसान नाम की फिल्म में नजर आए और इस फिल्म से उन्हें जबरदस्त शोहरत मिली। इसके बाद उन्होंने रमन राघव 2.0 फिल्म में भी निगेटिव किरदार निभाया। इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के बाद उनकी शोहरत में और इजाफा हुआ वह लगातार एक के बाद एक फिल्म करते चले गए। इसी बीच उन्होंने गैंग्स ऑफ़ वासेपुर में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया।
विक्की कौशल की लास्ट रिलीज फिल्म छावा है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपए की बंपर कमाई की और यह उनके करियर की अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी। इससे पहले उन्होंने 100 करोड़ के क्लब में अपनी फिल्मों को शामिल करवा लिया था। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, बेड न्यूज़ जैसी फिल्मों से उनके करियर को नई उड़ान मिली थी।
Vicky kaushal 36th birthday know about his film career from masaan to chhaava
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
19 मई का इतिहास : क्यों खास है आज का दिन? इसी दिन बना था तापमान को मापने का सेंटीग्रेड पैमाना
May 19, 2026 | 07:26 AMTrump Iran Attack: ट्रंप ने टाला ईरान पर आज होने वाला सैन्य हमला, शांति वार्ता को दिया एक और मौका
May 19, 2026 | 07:22 AMऋषिकेश में टल गया बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, डिब्बा क्षतिग्रस्त
May 19, 2026 | 07:17 AMमहाराष्ट्र में बंद हुए कई Petrol Pump, महंगाई में कमर तोड़ने के लिए आज फिर से बढ़ गई पेट्रोल की कीमत
May 19, 2026 | 07:14 AMअवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगे केमिस्ट, 12.50 लाख व्यापारियों पर संकट
May 19, 2026 | 07:13 AMनवभारत संपादकीय: असम में फिर चला हिमंत का जादू, 126 में 82 सीटें जीत BJP ने रचा इतिहास
May 19, 2026 | 07:10 AMपानी पर दौड़ेगी मेट्रो! देश के 18 शहरों के लिए मोदी सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, ये शहर हैं शामिल
May 19, 2026 | 07:04 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














