
वरुण धवन की बेबी जॉन मूवी बिगड़ेगी पुष्पा 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का खेल
मुंबई: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की और यह फिल्म 1000 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म बन गई है। लेकिन 25 दिसंबर को वरुण धवन की बेबी जॉन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके बाद पुष्पा 2 की ताबड़तोड़ कमाई पर ब्रेक लग सकता है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। पुष्पा 2 की कमाई में अभी से ही गिरावट दर्ज की जा रही है। वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज है। ऐसे में इस बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिलने की बात की जा रही है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते का सफर पूरा कर लिया है। 15 दिन में ही फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की है। 16 वें दिन शुक्रवार को यह देश में 1000 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म बन गई। जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई डेढ़ हजार करोड़ के आसपास पहुंचने वाली है। लेकिन अब इसके प्रतिदिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। इसलिए यह कहा जा रहा है कि बेबी जॉन फिल्म के रिलीज होने के बाद पुष्पा 2 का खेल बिगाड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा ने उठाए सवाल, दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का भी किया जिक्र
बेबी जॉन फिल्म की अगर बात करें तो इस फिल्म में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा जैकी श्रॉफ और वामिका गब्बी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म का ट्रेलर देख कर दर्शकों ने इसे पैसा वसूल फ़िल्म बताया है। वरुण धवन की यह फिल्म साउथ स्टार विजय की फिल्म थेरी का हिंदी वर्जन है।
वरुण धवन ने फिल्म रिलीज होने से पहले यह कहा है फिल्म की मूल कहानी से कोई छेड़छाड़ नहीं किया गया है। लेकिन इस फिल्म में काफी कुछ नया और दिलचस्प दर्शकों को देखने मिलेगा और यही कारण है कि इसे अलग अंदाज में देखने के लिए दर्शकों ने भी अपने सीट की पेटी बांध ली है और वह बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। एडवांस बुकिंग के बाद यह अंदाजा लग जाएगा कि इस फिल्म को कैसी ओपनिंग मिलने वाली है।






