- Hindi News »
- Entertainment »
- Utkarsh Sharma Shares Bts Photos With Nana Patekar And Rajpal Yadav
वनवास के सेट से उत्कर्ष शर्मा ने नाना पाटेकर और राजपाल यादव के साथ शेयर किए BTS फोटो
जी स्टूडियोज़ और अनिल शर्मा की फ़िल्म वनवास, एक ऐसी कहानी है जो दिलों को छूने का वादा करती है। भावनाओं से भरे टीज़र ने दर्शकों की रुचि जगा दी है और अब वे इस पारिवारिक गाथा का इंतज़ार कर रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा

वनवास के सेट से उत्कर्ष शर्मा ने शेयर किए BTS फोटो
मुंबई: जी स्टूडियोज़ और अनिल शर्मा की फ़िल्म वनवास, एक ऐसी कहानी है जो दिलों को छूने का वादा करती है। भावनाओं से भरे टीज़र ने दर्शकों की रुचि जगा दी है और अब वे इस पारिवारिक गाथा का इंतज़ार कर रहे हैं। जैसे-जैसे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मुख्य अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने सेट से एक बिहाइंड द सीन्स फोटो शेयर की है। इससे लोगों की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।
सेट से उत्कर्ष शर्मा ने एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह नाना पाटेकर और राजपाल यादव के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन ने लिखा है कि हमें किस बात पर हंसी आ रही है? इससे दर्शकों में इस इमोशनल कहानी को बड़े पर्दे पर देखने का एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें- बोमन ईरानी की फिल्म ‘द मेहता बॉयज’ 55वें IFFI में हुई प्रीमियर
सम्बंधित ख़बरें
बागेश्वर धाम में मनमानी पर लगाम, श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उठाये यह कदम
सरकारी नौकरी और पैसों के लालच में पत्नी ने ही दी पति की सुपारी, सहेली ने बुना मौत का जाल
महाराष्ट्र के चना उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, केंद्र ने खरीद सीमा बढ़ाकर 8.19 लाख मीट्रिक टन की
Ganga Dussehra: 25 मई को गंगा दशहरा, जानिए स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त भी
हाल ही में एक पॉडकास्ट में नाना पाटेकर ने अनिल शर्मा के बारे में कुछ किस्से साझा किए। बातचीत के दौरान नाना पाटेकर ने मजाक में अनिल शर्मा को ‘बकवास आदमी’ कहा। जब नाना पाटेकर से पूछा गया कि लोग उनके साथ काम करने से क्यों डरते थे, तो उन्होंने जवाब दिया कि अनिल शर्मा एक बकवास इंसान हैं। पहली गदर हिट होने के बाद, वह मुझे रोज़ बताते थे कि ये कहानी है, वो कहानी है, लेकिन उन्होंने कभी मुझसे संपर्क नहीं किया।
फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है, जो गदर: एक प्रेम कथा, अपने और गदर 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए मशहूर हैं। नाना पाटेकर जैसे दिग्गज कलाकार ने फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, और उत्कर्ष शर्मा गदर 2 की सफलता के बाद फिर से बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा अभिनीत, वनवास अनिल शर्मा द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित है और इसे ज़ी स्टूडियो द्वारा दुनिया भर में रिलीज़ किया जाएगा। यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज़ होगी और 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।
ये भी पढ़ें- अर्जुन रामपाल मॉडल से बने एक्टर, विलन बन हुए मशहूर, शादी के 21 साल बाद हुआ था तलाक
Utkarsh sharma shares bts photos with nana patekar and rajpal yadav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बागेश्वर धाम में मनमानी पर लगाम, श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उठाये यह कदम
May 05, 2026 | 07:20 PMसरकारी नौकरी और पैसों के लालच में पत्नी ने ही दी पति की सुपारी, सहेली ने बुना मौत का जाल
May 05, 2026 | 07:15 PMमहाराष्ट्र के चना उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, केंद्र ने खरीद सीमा बढ़ाकर 8.19 लाख मीट्रिक टन की
May 05, 2026 | 07:13 PMGanga Dussehra: 25 मई को गंगा दशहरा, जानिए स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त भी
May 05, 2026 | 07:02 PMएसी लोकल की छत पर चढ़ा सिरफिरा! रेलकर्मियों ने बिजली सप्लाई रोक बचाई जान
May 05, 2026 | 07:02 PMजब ‘नायक’ के अनिल कपूर की तरह सीएम मोहन यादव पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, उज्जैन के वेयरहाउस को दिया बड़ा आदेश
May 05, 2026 | 07:02 PMBPCL भर्ती 2026: जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर निकली नौकरी, 17 मई तक करें आवेदन
May 05, 2026 | 06:47 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM










