-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Boman Irani Film The Mehta Boys Premiered At The 55th Iffi
बोमन ईरानी की फिल्म ‘द मेहता बॉयज’ 55वें IFFI में हुई प्रीमियर, पारिवारिक रिश्तों पर डाली है रोशनी
- Written By: सोनाली झा
प्राइम वीडियो की अवॉर्ड विनिंग फिल्म द मेहता बॉयज़ को आज 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में प्रीमियर के दौरान सराहना मिली है। इस फिल्म ने बाप-बेटे के सच्चे और मजबूत रिश्ते को दिखाकर दर्शकों को गहराई से छुआ।

बोमन ईरानी की फिल्म 'द मेहता बॉयज' 55वें IFFI में हुई प्रीमियर
मुंबई: प्राइम वीडियो की अवॉर्ड विनिंग फिल्म द मेहता बॉयज़ को आज 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में एशिया प्रीमियर के दौरान सराहना मिली है। इस फिल्म ने बाप-बेटे के सच्चे और मजबूत रिश्ते को दिखाकर दर्शकों को गहराई से छुआ और उनसे कनेक्शन बनाया है। द मेहता बॉयज़ को ईरानी मूवीटोन एलएलपी और चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट एलएलपी ने बनाया है।
द मेहता बॉयज बोमन ईरानी की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म है, जिसमें उन्होंने इमोशनल और दिल छू लेने वाली कहानी को बखूबी पेश किया है। अविनाश तिवारी, श्रेया चौधरी और पूजा सरूप जैसे उम्दा कलाकारों के साथ, इस फिल्म को बोमन ईरानी ने निर्देशित किया है। इसका निर्माण दानेश ईरानी, विकेश भूटानी और शुजात सौदागर ने किया है। बोमन ईरानी ने अलेक्जेंडर दिनलारिस जूनियर के साथ मिलकर इसे लिखा है। मेहता बॉयज़ जल्द ही प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- अर्जुन रामपाल मॉडल से बने एक्टर, विलन बन हुए मशहूर
सम्बंधित ख़बरें
राकेश मेहरा से बोमन ईरानी तक, फिल्म महोत्सव में गूंजा सिनेमा का भविष्य, कलाकारों ने शेयर किए विचार
‘वॉशिंगटन नहीं, दादर आओ’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोमन ईरानी का संदेश, हंसी-हंसी में कही बड़ी बात
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी
‘प्रभास को स्टारडम का घमंड नहीं’, अभिनेता के साथ काम करने पर बोले बोमन ईरानी
फिल्म द मेहता बॉयज एक पिता और बेटे के रिश्ते की गहराई को छूती है, जहां पीढ़ियों के फासले, अलग विचारधाराएं और मर्दानगी की बदलती परिभाषा मुख्य मुद्दे हैं। दो दिन की कहानी के माध्यम से यह उनके रिश्ते में छुपे प्यार और तनाव को उजागर करती है। फिल्म मॉडर्न टाइम में परिवार के रिश्तों और पारंपरिक सोच को चुनौती देती है।
बोमन ईरानी ने IFFI में फिल्म के प्रदर्शन के बारे में कहा कि द मेहता बॉयज़ एक ऐसी कहानी है, जिसे हर कोई महसूस कर सकता है- पिता, माता, बेटा, बेटी, बहन या भाई, सभी इससे जुड़ सकते हैं। फिल्म में बहुत गहरी भावनाएं हैं और यह बहुत ही दिल को छूने वाली है। हमारे लिए यह एक अविस्मरणीय पल है, और हम 55वें IFFI में अपनी फिल्म का प्रीमियर देखकर बहुत रोमांचित हैं। यह मेरी पहली डायरेक्टेड फिल्म है और IFFI में दर्शकों से मिल रही सराहना के लिए हम सभी बहुत आभारी हैं।
इस साल की शुरुआत में, द मेहता बॉयज़ का वर्ल्ड प्रीमियर शिकागो साउथ एशियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हुआ था, जहां इसे बेस्ट फ़ीचर फ़िल्म का अवॉर्ड मिला था। इसे टोरंटो में दक्षिण एशिया के अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फ़ेस्टिवल में भी दिखाया गया था, जहां अभिनेता बोमन ईरानी ने अपने दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था। द मेहता बॉयज़ का प्रीमियर जल्द ही प्राइम वीडियो पर होगा।
Boman irani film the mehta boys premiered at the 55th iffi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














