- Hindi News »
- Entertainment »
- Rajpal Yadav Tihar Jail No Vip Facility Check Bounce Case Update
तिहाड़ में आम कैदी की तरह रह रहे राजपाल यादव, नहीं मिली कोई VIP सुविधा, कैदियों को सुना रहे चुटकुले
Rajpal Yadav Bail Hearing: 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव सामान्य कैदी की तरह रह रहे हैं। जेल प्रशासन के मुताबिक उन्हें कोई वीआईपी सुविधा नहीं मिली है।
- Written By: सोनाली झा

राजपाल यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Rajpal Yadav Tihar Jail: करीब 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि जेल प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, उन्हें किसी भी तरह की वीआईपी सुविधा नहीं दी गई है और वह जेल मैनुअल के अनुसार एक सामान्य कैदी की तरह ही रह रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, राजपाल यादव को जेल नंबर-2 में रखा गया है। शुरुआती 24 घंटों तक वह काफी शांत रहे, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को माहौल के अनुरूप ढाल लिया। अब वह सह-कैदियों के बीच अपने मशहूर कॉमिक अंदाज से माहौल हल्का कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कैदियों की डिमांड पर वह अपनी फिल्मों के कॉमेडी डायलॉग और किस्से सुनाते हैं, जिससे बैरक में हंसी-ठहाके गूंजने लगते हैं।
राजपाल यादव की रूटीन
जेल के दैनिक रूटीन के मुताबिक, उन्हें सुबह तय समय पर बैरक से बाहर निकाला जाता है। फ्रेश होने के बाद चाय और नाश्ता दिया जाता है। दिनभर वह अन्य कैदियों की तरह ही निर्धारित गतिविधियों का पालन करते हैं। शाम करीब 7 बजे रात का खाना दिया जाता है, जिसमें दाल, सब्जी, रोटी और चावल शामिल होते हैं। रात 10 बजे तक वह सो जाते हैं और सुबह 5 से 6 बजे के बीच उठ जाते हैं। फिलहाल अभिनेता जेल में सामान्य जीवन जी रहे हैं और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग के खास गुर्गे हैरी बॉक्सर ने दी 1 करोड़ की धमकी
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की जोड़ी ने बिखेरा जादू, ‘तू या मैं’ की स्क्रीनिंग में उमड़ी बॉलीवुड भीड़
O Romeo Release: वैलेंटाइन वीक पर रोमांस और एक्शन का धमाका, ‘ओ रोमियो’ को मिला मीरा कपूर का स्पेशल सपोर्ट
Border 2 Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 21वें दिन भी कायम रहा जलवा
राजपाल यादव ने नहीं मांगी विशेष सुविधा
सूत्र बताते हैं कि राजपाल यादव ने अपने लिए बाहर से किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं की है। वह जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली हर व्यवस्था को स्वीकार कर रहे हैं। हाजिरी, साफ-सफाई और अन्य नियमों में भी उन्हें कोई छूट नहीं दी गई है। बताया जाता है कि दिन के समय कई कैदी उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक रहते हैं। उन्हें देखते ही कई चेहरों पर मुस्कान आ जाती है। राजपाल यादव भी पूछने पर बेझिझक अपनी परिस्थितियों के बारे में बताते हैं। उन्होंने अपने साथियों से कहा है कि उनकी नीयत बेईमानी की नहीं थी, लेकिन हालात ने उन्हें यहां तक पहुंचा दिया।
Rajpal yadav tihar jail no vip facility check bounce case update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिंदे की अध्यक्षता में डीपीडीसी बैठक, गुणवत्ता, सुरक्षा और जनहित योजनाओं पर जोर
Feb 13, 2026 | 01:17 PMAkola Tragedy: अकोला में ‘डीजल’ बना काल, 6 साल की मासूम सहित 3 की जिंदा जलकर मौत
Feb 13, 2026 | 01:13 PMIran की सिलिकॉन वैली: परदिस टेक्नोलॉजी पार्क में युद्ध की हाई-टेक तैयारी और कड़े प्रतिबंधों का जवाब
Feb 13, 2026 | 01:13 PMअजनी स्टेशन का नया अवतार: सात मंजिला रेलवे क्वार्टर और विशाल ‘कॉनकोर्स’, नागपुर को मिलेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन
Feb 13, 2026 | 01:12 PMPeanut Chutney Recipe: बोरिंग खाने में जान डाल देगी मूंगफली चटनी, उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर!
Feb 13, 2026 | 01:12 PMसरकार गिराने वाले खुद हारे, जमात पर भारी पड़ा इस्लाम प्रेम! हिंदूओं ने निभाई BNP की जीत में अहम भूमिका
Feb 13, 2026 | 01:09 PM31 मई से पहले हर हाल में चुनाव करवाने होंगे, हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
Feb 13, 2026 | 01:03 PMवीडियो गैलरी

हायर और फायर नीति से दलित-पिछड़ा वर्ग होगा तबाह? संसद में चंद्रशेखर रावण ने श्रम सुधारों को बताया ‘खतरनाक’
Feb 12, 2026 | 10:12 PM
जेल में बंद राजपाल के लिए मसीहा बनी फिल्म इंडस्ट्री! सलमान से सोनू सूद तक; 12 दिग्गजों ने की करोड़ों की मदद
Feb 12, 2026 | 10:06 PM
सऊदी अरब की शादी में मेहमानों को बांटे गए 24 कैरेट सोने के बिस्किट? वायरल वीडियो की सच्चाई ने सबको चौंकाया
Feb 12, 2026 | 09:58 PM
महुआ मोइत्रा का नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप, आरोपी को भगाने में की मदद; अमित मालवीय का नाम आया सामने- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:33 PM
नासिक में मनसे की गुंडागर्दी! कोचिंग सेंटर में घुसकर स्टाफ को जड़ा थप्पड़, हिंदी बोलने पर हुआ बवाल- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:26 PM
इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 01:45 PM














