O Romeo Release: वैलेंटाइन वीक पर रोमांस और एक्शन का धमाका, ‘ओ रोमियो’ को मिला मीरा कपूर का स्पेशल सपोर्ट

Shahid Kapoor O Romeo: वैलेंटाइन वीक पर शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज हो गई है। विवादों के बाद कोर्ट से मंजूरी मिलने पर फिल्म सिनेमाघरों में आई।
O Romeo Release Shahid Kapoor Mira Rajput support post Triptii Dimri film 2026
मीरा कपूर और शाहिद कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Valentine Week Bollywood Release: वैलेंटाइन वीक के मौके पर शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले फिल्म अपनी कहानी को लेकर विवादों में घिरी रही और मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। हालांकि अदालत ने यह स्पष्ट करते हुए कि फिल्म की कहानी किसी खास साहित्यिक कृति से प्रेरित नहीं है, इसकी रिलीज को मंजूरी दे दी।

फिल्म के रिलीज डे को और खास बना दिया शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर ने। मीरा ने सोशल मीडिया पर शाहिद के साथ अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला नोट लिखा। उन्होंने अपने पति को मेरे रोमियो कहकर संबोधित किया और लिखा कि जब वो पूछे, ‘मैं हूं कि हूं नहीं?’, तो याद रखना, तुम हो और वही हो जो अथक है, अविश्वसनीय प्रतिभा का धनी है, अब चमकने का समय है। तुम्हें शानदार कहना भी कम होगा। मुझे तुम पर बहुत गर्व है।

मीरा राजपूत का पोस्ट

मीरा के इस पोस्ट से साफ है कि उन्हें शाहिद और उनकी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। साल 2019 में कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी और शाहिद के करियर को नई ऊंचाई दी थी। हालांकि इसके बाद उनकी कुछ फिल्में औसत प्रदर्शन ही कर सकीं। ऐसे में ‘ओ रोमियो’ को लेकर फैंस और इंडस्ट्री दोनों की नजरें टिकी हुई हैं।

ओ रोमियो की एडवांस बुकिंग

एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी फिल्म के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही अच्छी खासी एडवांस बुकिंग दर्ज की है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार देशभर में हजारों शोज के लिए बड़ी संख्या में टिकटें बिक चुकी हैं, जिनमें सबसे ज्यादा बुकिंग दिल्ली-एनसीआर से सामने आई है।

ओ रोमियो की कहानी

फिल्म की कहानी रोमांस और एक्शन के मेल पर आधारित है, जिसमें शाहिद कपूर का इंटेंस और खूंखार अंदाज दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। कई दर्शकों को इसमें ‘कबीर सिंह’ वाली झलक भी देखने को मिल रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘ओ रोमियो’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाका करती है और क्या यह शाहिद के करियर की अगली बड़ी हिट साबित होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com