-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rajpal Yadav Case Krk Claims 50 Crore Property Loan Controversy
राजपाल यादव केस में केआरके का बड़ा दावा, बोले- 50 करोड़ की प्रॉपर्टी है फिर लोन क्यों नहीं चुका रहे?
- Written By: सोनाली झा
KRK Reaction On Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव के चेक बाउंस और लोन मामले पर केआरके ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अभिनेता के पास 50 करोड़ की संपत्ति होने के बावजूद कर्ज नहीं चुकाया जा रहा।

राजपाल यादव और कमाल आर खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Rajpal Yadav Loan Controversy: अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस और कर्ज मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल आर खान ने इस पूरे मामले पर बड़ा दावा करते हुए नई बहस छेड़ दी है। केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राजपाल यादव की संपत्ति और उनकी पत्नी की भूमिका को लेकर सवाल उठाए हैं।
केआरके ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह मामला सिर्फ राजपाल यादव का नहीं बल्कि उनकी पत्नी का भी है। उन्होंने सवाल किया कि जब केस दोनों के खिलाफ है तो फिर उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं हैं? केआरके के मुताबिक, उनके एक दोस्त ने राजपाल यादव की ओर से 1.50 करोड़ रुपये चुका दिए हैं, जिसकी वजह से उनकी पत्नी को राहत मिली है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कमाल आर खान का दावा
कमाल आर खान ने यह भी दावा किया कि राजपाल यादव के पास करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति है, लेकिन इसके बावजूद वह लोन चुकाना नहीं चाहते। उन्होंने लिखा कि कुछ समय पहले राजपाल यादव उनके एक दोस्त का अपार्टमेंट खरीदने वाले थे और उसी दौरान उन्हें उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी मिली। केआरके के अनुसार, अगर किसी के पास इतनी संपत्ति है तो कर्ज न चुकाने की वजह समझ से परे है।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
Rajpal Yadav’s UP Property was Sealed by Bank in 2024, due to Non-payment of Loan of ₹11Crore. Central Bank disclosed that #RajpalYadav had secured a loan from Mumbai branch, on his property in his hometown, Shahjahanpur! — KRK (@kamaalrkhan) February 12, 2026
राजपाल यादव की फिल्म अता पता लापता
गौरतलब है कि यह मामला साल 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और लोन की अदायगी नहीं हो सकी। ब्याज और पेनल्टी जुड़ने के बाद यह रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई। राजपाल यादव और उनकी पत्नी द्वारा जारी किए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हुई।
राजपाल यादव को मिली थी छह महीने की सजा
साल 2018 में कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए छह महीने की सजा सुनाई थी। बाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने कई बार भुगतान के लिए समय दिया, लेकिन राशि जमा न होने पर फरवरी 2026 में सरेंडर करने का आदेश जारी किया गया। राजपाल यादव 5 फरवरी को तिहाड़ जेल पहुंचे। इस मामले में कई फिल्मी हस्तियों के उनके समर्थन में आने की खबरें भी सामने आई हैं। फिलहाल, केआरके के दावों के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।
Rajpal yadav case krk claims 50 crore property loan controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












