-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Tom Cruise Flim Mission Impossible Box Office Collection Day 10
टॉम क्रूज की Mission Impossible ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
- Written By: स्नेहा मौर्या
टॉम क्रूज की हाल ही में फिल्म मिशन इम्पॉसिबल रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ विदेशों में ही नहीं, बल्कि भारत में भी जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म की 10वें दिन की कमाई।

टॉम क्रूज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। जब से यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से हर दिन इसके कलेक्शन में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। फिल्म ने भारत में अब तक 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म के 10वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, तो चलिए जानते हैं…
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार यानी रिलीज के 11वें दिन लगभग 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि यह आंकड़ा अनौपचारिक है, लेकिन इसके आधार पर फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन 75.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा टॉम क्रूज़ के फैंस के लिए बड़ी खुशी की बात है।
दिलचस्प बात यह है कि ‘मिशन इम्पॉसिबल’ ने अपने दमदार प्रदर्शन से कई बड़ी भारतीय फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ ने जहां 10 दिनों में 65.4 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं सनी देओल की ‘जाट’ ने 69.4 करोड़ रुपये कमाए थे। इन दोनों फिल्मों को पछाड़ते हुए टॉम क्रूज़ की एक्शन-थ्रिलर फिल्म आगे निकल चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘रामायण’ ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, जानिए कितने बजे मिलेगी पहली झलक, थिएटर प्रीमियर नहीं होने से फैंस मायूस
‘जन नायगन’ देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन, थिएटर के बाहर बेकाबू हुई भीड़, सिक्योरिटी ने मुश्किल से पहुंचाया कार तक
खेसारी लाल यादव के वायरल वीडियो पर मलाइका अरोड़ा का फूटा गुस्सा, बोलीं- जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों?
‘सैराब’ से रोहित चंदेल के बाहर होते ही कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग दिखेगी नई जोड़ी
फिल्म ने पहले दिन 16.5 करोड़ रुपये की धमाकेदार शुरुआत की थी, जिसमें इंग्लिश वर्जन से 11 करोड़ और हिंदी डब वर्जन से 4.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई। दूसरे दिन 17 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ। हालांकि तीसरे दिन थोड़ी गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने 5.75 करोड़ कमाए। चौथे, पांचवे और छठे दिन क्रमश: 5.75 करोड़, 4.75 करोड़ और 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।
ये भी पढ़ें- ‘4 घंटे तक बिजली गायब, धूप में गर्म किए हेयर एक्सटेंशन’, कान्स में यूं चमका आलिया भट्ट का गुच्ची साड़ी लुक
पहले हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 54.4 करोड़ रहा। फिर सातवें दिन 3.9 करोड़, आठवें दिन 7 करोड़ और नौवें दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। इसके बाद भी फिल्म की गति धीमी नहीं हुई है और दर्शकों का प्यार लगातार मिल रहा है।
आपको बता दें, इस दौरान सूरज पंचोली की फिल्म ‘केसरी वीर’ भी सिनेमाघरों में लगी है, लेकिन टॉम क्रूज की फिल्म के सामने वह टिक नहीं सकी। ‘केसरी वीर’ ने चार दिनों में केवल 1.08 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। इससे साबित होता है कि ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की लोकप्रियता सिर्फ विदेशों में ही नहीं, बल्कि भारत में भी जबरदस्त है और टॉम क्रूज का एक्शन दर्शकों को खूब भा रहा है।
Tom cruise flim mission impossible box office collection day 10
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 23, 2026 | 11:41 PMछात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी
Jul 23, 2026 | 11:23 PMNMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 23, 2026 | 11:12 PMदतिया उपचुनाव: निर्वाचन आयोग की बड़ी सफलता, 86 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से डाले वोट
Jul 23, 2026 | 11:12 PMमुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
Jul 23, 2026 | 11:10 PM‘रामायण’ ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, जानिए कितने बजे मिलेगी पहली झलक, थिएटर प्रीमियर नहीं होने से फैंस मायूस
Jul 23, 2026 | 11:09 PMRain Hair Care: बारिश में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? कैसे करें इनकी देखभाल, यहां जानिए
Jul 23, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM













