
मुंबई: टेलीविजन एक्टर दिवाकर पुंडीर (Diwakar Pundir) आज यानी 11 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 1975 को हैदराबाद में हुआ था। एक्टर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिवाकर पुंडीर ने कई टीवी शो में काम किया है जैसे की सपेन सुहाने लडकपन के, कर्मफल दाता शनि, रथ, कहानी घर घर की, परिवर कार्तवीर्य की परिक्षा की आदि। यहां तक की एक्टर शो क्राइम पेट्रोल में होस्ट भी किया है। एक्टर आखिर बार टीवी शो कर्मफलदाता शनि में नज़र आये थे। शो में उन्होंने विष्णु भगवान का किरदार निभाया था।
टेलीविजन के साथ-साथ उन्होंने फिल्मों में भी काम किया हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘डॉन’ में अभियान किया था। वहीं आप सभी ने उन्हें किंग ऑफ़ बॉलीवुड, वन बाय टू में देखा होगा। दिवाकर को उनके अभिनय के लिए जाना जाता है और हर कोई उन्हें उनके अभिनय के लिए बहुत पसंद करता है। एक्टर मनोरंजन इंडस्ट्री के एक जाने माने नाम हैं। उनके अभिनय को लेकर सभी उन्हें खूब पसंद करते हैं।
दिवाकर पुंडीर को उनकी फिल्म ‘प्यार किया नहीं जाता’ के लिए खूब प्रशंसकों का प्यार मिला था। एक्टर ने म्यूजिक एल्बम भी किए है। इन दिनों वह किसी शो में नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बहुत एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरों को अपलोड करते हैं।






