Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’ ने तीन दिन में किया इतना कारोबार, जानिए रविवार का कलेक्शन

Box Office Collection: परेश रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' ने रविवार को 1.86 करोड़ कमाए। फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीन दिनों में 4.76 करोड़ रुपये हो गया है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 02, 2025 | 10:21 PM

'द ताज स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: वीकेंड पर फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़

Follow Us
Close
Follow Us:

The Taj Story Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल अभिनीत और निर्देशक तुषार अमरीश गोयल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ (The Taj Story) लंबी चर्चा और विवाद के बाद बीते शुक्रवार, 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज को आज तीन दिन पूरे हो चुके हैं, और वीकेंड पर इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

आइए जानते हैं कि तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कारोबार किया है।

सम्बंधित ख़बरें

AI ने बदल दी ‘K3G’ की स्टारकास्ट, अमिताभ की जगह जॉर्ज क्लूनी, करण जौहर रह गए हैरान

Bigg Boss Marathi 6: ‘बाहर तलवार चलाऊंगी’, तन्वी कोलते को धमकी देना दिव्या शिंदे को पड़ा भारी, शो से हुईं बाहर

Rose Day Special: जब मधुबाला ने खत के साथ दिलीप कुमार को भेजा था गुलाब, यहीं से शुरू हुई प्रेम कहानी

20 जनवरी को रची गई थी पूरी प्लानिंग, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने किए बड़े खुलासे

‘द ताज स्टोरी’ का तीन दिनों का कुल कलेक्शन

परेश रावल की इस फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला था, और तीसरे दिन रविवार को भी इसने ठीक-ठाक कारोबार किया है।

दिन तारीख अनुमानित कलेक्शन (करोड़)
पहला दिन शुक्रवार, 31 अक्तूबर 1.00
दूसरा दिन शनिवार, 1 नवंबर 1.90
तीसरा दिन रविवार, 2 नवंबर 1.86
कुल कलेक्शन (3 दिन) 4.76

Sacnilk के अनुसार, ‘द ताज स्टोरी‘ ने तीसरे दिन रविवार को 1.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन के साथ, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 4.76 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आना तय है, लेकिन पहले वीकेंड के कलेक्शन से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

ये भी पढ़ें- 16 साल में 2,662 शो का रिकॉर्ड, जानें क्यों बंद हुआ था पृथ्वी थिएटर्स

ताजमहल के इतिहास पर आधारित है फिल्म

फिल्म की कहानी ताजमहल के इतिहास पर आधारित है और इसमें दिखाया गया है कि कैसे ताजमहल के निर्माण को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं। फिल्म के ट्रेलर में ताजमहल के गुंबद को लेकर एक विवादास्पद दृश्य दिखाया गया है, जिसमें भगवान शिव की आकृति दिखाई देती है। इस दृश्य ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी है और कई लोगों ने फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके खिलाफ कई विवाद उठ खड़े हुए हैं। एक भाजपा नेता ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है और आरोप लगाया है कि फिल्म में ताजमहल के इतिहास को गलत तरीके से दिखाया गया है। हालांकि, फिल्म के निर्देशक तुषार अमरीश गोयल ने कहा है कि फिल्म किसी धर्म या राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि जनचेतना के स्तर पर प्रश्न उठाती है। फिल्म “द ताज स्टोरी” 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई है और इसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। 

The taj story sunday box office collection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2025 | 10:21 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News
  • Paresh Rawal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.