Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच

Khatron Ke Khiladi 15 Episode: खतरों के खिलाड़ी 15 में रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन अपने पास रखकर मजेदार ट्विस्ट दिया। उन्होंने कहा कि टास्क में फेल होने वाले कंटेस्टेंट का एक सच सामने आएगा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 09, 2026 | 10:17 PM

रोहित शेट्टी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 15: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो में खतरनाक स्टंट्स के साथ कंटेस्टेंट्स के बीच मस्ती-मजाक और रोहित शेट्टी की बेबाक बातें भी देखने को मिल रही हैं। हालिया एपिसोड में रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के साथ एक मजेदार गेम खेला और इसी दौरान उन्हें जिंदगी को लेकर खास सलाह भी दी।

हालिया एपिसोड में रोहित शेट्टी ने सभी कंटेस्टेंट्स के फोन अपने पास रख लिए। इसके बाद उन्होंने एक दिलचस्प शर्त रखी। रोहित ने कहा कि जो भी कंटेस्टेंट अपना टास्क पूरा नहीं कर पाएगा, उसके बारे में एक सच सामने लाया जाएगा। इस ऐलान के बाद कंटेस्टेंट्स के बीच उत्सुकता और टेंशन दोनों बढ़ गई। मजाक-मस्ती के बीच रोहित ने कंटेस्टेंट्स को समझाते हुए कहा कि उन्हें इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि दूसरे लोग उनके बारे में क्या सोचते या कहते हैं।

लोग क्या कहते हैं, इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए

रोहित शेट्टी ने कहा कि जिंदगी में न तो हमेशा सम्मान की उम्मीद करनी चाहिए और न ही बेइज्जती का डर रखना चाहिए। उन्होंने अपने करियर का उदाहरण देते हुए बताया कि एक समय फिल्मों को अखबारों में सिर्फ एक स्टार तक दिया जाता था, लेकिन उन्होंने वहीं से अपना करियर बनाया। रोहित ने कहा कि जब लोग किसी को गाली देते हैं या आलोचना करते हैं तो अक्सर उसका मकसद अपने व्यूज बढ़ाना होता है। इसलिए हर किसी की राय को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। दुनिया में हर इंसान अपनी जिंदगी में व्यस्त है।

सम्बंधित ख़बरें

फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया

टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट

तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा

ये भी पढ़ें- फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

कौन-कौन हैं खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट

इस सीजन में नए और पुराने चेहरों का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। शो में विशाल आदित्य सिंह, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, ऋत्विक धनजानी, करण वाही, रूहानिका धवन, अविनाश मिश्रा, ओरी, जैस्मिन भसीन, हर्ष गुजराल, अविका गौर और शगुन शर्मा समेत कई सितारे नजर आ रहे हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का प्रसारण 1 अगस्त से हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी पर हो रहा है। दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम कर सकते हैं।

Rohit shetty khatron ke khiladi 15 contestants latest episode

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 10:17 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Reality Shows
  • Rohit Shetty

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.