परेश रावल की द ताज स्टोरी की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

The Taj Story Release Date: परेश रावल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में परेश रावल एक हिंदू गाइड विष्णु दास की भूमिका निभा रहे हैं।
परेश रावल की 'द ताज स्टोरी' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
परेश रावल की 'द ताज स्टोरी' की रिलीज डेट से उठा पर्दा
Published on
Updated on

Paresh Rawal film The Taj Story: दिग्गज एक्टर परेश रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शुक्रवार को मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए द ताज स्टोरी की रिलीज डेट की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा कि ताजमहल, मुगल वास्तुकला या भारतीय वास्तुकला? जब इंसाफ के पलड़े 400 साल पुराने इतिहास के खिलाफ झुक जाते हैं।

द ताज स्टोरी में परेश रावल मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। वहीं, जाकिर हुसैन इसमें खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। मेकर्स ने इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था। दो मिनट के ट्रेलर में द ताज स्टोरी की कहानी एक दिलचस्प झलक पेश करती दिखी, जिसमें ताजमहल से जुड़ी धारणाओं पर सवाल उठाए गए। द ताज स्टोरी में एक्टर परेश रावल विष्णु दास के किरदार में नजर आएंगे, जो ताजमहल के पीछे की सच्चाई को उजागर करने का संकल्प लेते हैं।

द ताज स्टोरी का ट्रेलर

द ताज स्टोरी की ट्रेलर की शुरुआत हिंदू गाइड यानी परेश रावल के ताजमहल को अपना मंदिर कहने से होती है, जिसके बाद टूरिस्ट उनसे सवाल करते हैं कि क्या वास्तव में यह स्मारक मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा बनवाया गया मकबरा है या एक प्राचीन मंदिर। मामला तब बिगड़ता है जब यह विवाद अदालत तक पहुंच जाता है, जहां रावल स्मारक का परीक्षण कराने की मांग करते हैं ताकि इस पर सटीक जानकारी मिल सके।

द ताज स्टोरी कब होगा रिलीज

द ताज स्टोरी में जाकिर हुसैन खलनायक की भूमिका में हैं, जो परेश रावल के किरदार के विचारों पर सवाल उठाते नजर आएंगे। वहीं, कई सीन्स में तीखी बहस और तनाव देखने को मिलेंगे। परेश और जाकिर के अलावा द ताज स्टोरी में अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास भी अहम किरदारों में दिखेंगे। यह फिल्म ताजमहल के इतिहास और वास्तुकला को लेकर लंबे समय से चली आ रही बहस को नए तरीके से पेश करती है। द ताज स्टोरी 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com