Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

Sara Tendulkar Banarasi Saree: सारा तेंदुलकर ने पेस्टल ग्रीन बनारसी साड़ी में अपना रॉयल अंदाज दिखाया। कॉर्सेट-स्टाइल ब्लाउज के साथ डायमंड नेकलेस और कफ ब्रेसलेट ने उनके लुक को और खास बना दिया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 09, 2026 | 09:19 PM

सारा तेंदुलकर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sara Tendulkar Saree Look: भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आते ही फैंस का ध्यान उनकी ओर खिंच जाता है। अब सारा तेंदुलकर ने अपने लेटेस्ट ट्रेडिशनल लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। पेस्टल ग्रीन बनारसी साड़ी में सारा तेंदुलकर का एलिगेंट और रॉयल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह पेस्टल ग्रीन बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं। सारा तेंदुलकर का पूरा लुक ट्रेडिशनल एलिगेंस और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मेल दिखाई दे रहा है। सारा तेंदुलकर ने ऑफ-व्हाइट प्योर सैटिन सिल्क और ऑर्गेंजा सिल्क से तैयार कॉर्सेट-स्टाइल ब्लाउज को पेस्टल ग्रीन कत्थन सिल्क बनारसी हैंडलूम साड़ी के साथ पेयर किया।

डायमंड ज्वेलरी ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती

सारा तेंदुलकर के साड़ी और ब्लाउज को तिल्फी ने डिजाइन किया है। इस खूबसूरत आउटफिट में सारा का लुक बेहद ग्रेसफुल नजर आया। सारा तेंदुलकर ने अपने ट्रेडिशनल लुक को स्टेटमेंट डायमंड ज्वेलरी के साथ और खास बना दिया। उन्होंने गोलूभाई बडालिया डायमंड की स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस और मैचिंग कफ ब्रेसलेट पहना। साड़ी के साथ यह ज्वेलरी उनके पूरे लुक को रॉयल टच देती नजर आई। अपने लुक को सारा ने बेहद सिंपल और एलिगेंट रखा।

सम्बंधित ख़बरें

Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया

टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट

तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा

जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना

ये भी पढ़ें- टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट

मिनिमल मेकअप और लो बन ने जीता दिल

सारा तेंदुलकर ने मिनिमल मेकअप किया और बालों को लो बन में स्टाइल किया। चेहरे के पास छोड़ी गई कुछ लटें उनके लुक को सॉफ्ट और ग्लैमरस टच दे रही थीं। हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए सारा कैमरे के सामने अलग-अलग पोज देती नजर आईं। सारा की ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। फैंस उनके रॉयल साड़ी लुक और प्यारी मुस्कान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स उन्हें खूबसूरत और एलिगेंट बता रहे हैं। सारा का यह ट्रेडिशनल अवतार एक बार फिर उनकी फैशन चॉइस को लाइमलाइट में ले आया है।

Sara tendulkar banarasi saree diamond necklace royal look photos

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 09:19 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Sara Tendulkar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.