-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- The King Of Pop Is Back Jaafar Jackson As Michael Fans React To The
Michael Teaser: लौट आया पॉप का बादशाह! जाफर जैक्सन बने माइकल जैक्सन, टीजर देख फैंस का आया रिएक्शन
- Written By: सोनाली झा
Michael Teaser: माइकल जैक्सन की बायोपिक माइकल का टीजर 6 नवंबर को रिलीज हुआ और सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। खास बात यह है कि फिल्म में माइकल का किरदार उनके भतीजे जाफर जैक्सन निभा रहे हैं।

जाफर जैक्सन बने माइकल
Michael Teaser Out: दुनिया के सबसे मशहूर पॉप स्टार और डांसर माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। 6 नवंबर को लॉन्च हुए इस टीजर ने फैंस को झकझोर कर रख दिया है। खास बात यह है कि इस फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार उनके सगे भतीजे जाफर जैक्सन निभा रहे हैं। टीजर देखने के बाद लोग हैरान हैं कि जाफर अपने चाचा की तरह ही दिखते, बोलते और डांस करते हैं।
टीजर की शुरुआत माइकल जैक्सन के संघर्ष और शोहरत से होती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बचपन में की थी और धीरे-धीरे वे दुनिया के सबसे बड़े पॉप आइकन बने। वीडियो में क्विंसी जोन्स के साथ रिकॉर्डिंग सेशंस, लाइव कॉन्सर्ट्स, उनके मशहूर डांस मूव्स और पर्सनल लाइफ की झलक देखने को मिलती है। जाफर जैक्सन ने अपने लुक, बॉडी लैंग्वेज और आवाज से इस किरदार में जान डाल दी है।
फिल्म के स्टार कास्ट
फिल्म का निर्देशन एंटोनी फुक्वा ने किया है, जो ‘Training Day’ और ‘The Equalizer’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। कहानी और पटकथा जॉन लोगन ने लिखी है, जिन्होंने ‘Gladiator’ और ‘Skyfall’ जैसी फिल्मों में काम किया था। इस फिल्म में कोलमैन डोमिंगो, निया लॉन्ग और माइल्स टेलर जैसे दमदार कलाकार भी नजर आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
डॉली जावेद के एविक्शन के बाद रीवा किशन पर फूटा फैंस का गुस्सा, ‘धोखेबाज’ कहकर किया ट्रोल
Pawan Kalyan Health Update: अस्पताल में पवन कल्याण से मिले चंद्रबाबू नायडू, पत्नी ने बताया हाल
गदर 2 के बाद एक बार फिर लाहौर में गर्दा उड़ाएगे सनी देओल! पहली बार साथ दिखेगी पिता-पुत्र की जोड़ी
फैंस का रिएक्शन
फैंस टीजर देखकर अपनी भावनाएं रोक नहीं पा रहे। एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि इस टीजर को देखकर ऐसा लगा मानो माइकल जैक्सन फिर से जीवित हो गए हों। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि जाफर जैक्सन को अपने चाचा का रोल निभाते देख गर्व महसूस हुआ। उनकी आवाज और हावभाव बिल्कुल माइकल जैसे हैं।
कब रिलीज होगी माइकल
यह फिल्म सिर्फ माइकल जैक्सन के करियर पर नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल जिंदगी, विवादों, संघर्षों और उनके मानवीय पहलुओं को भी दिखाएगी। इसमें यह भी बताया जाएगा कि उन्होंने किस तरह म्यूजिक की दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया और क्यों आज भी उन्हें ‘किंग ऑफ पॉप’ कहा जाता है। फिल्म ‘Michael’ 24 अप्रैल 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे माइकल जैक्सन की लेजेंडरी विरासत को समर्पित किया गया है। फैंस का कहना है कि यह फिल्म माइकल के जीवन की सबसे भावनात्मक और प्रेरणादायक झलक पेश करेगी।
The king of pop is back jaafar jackson as michael fans react to the teaser1414069
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी चेतावनी! अगर यहां से चढ़े या उतरे तो सीधे जाओगे जेल, रेलवे ने उठाया सख्त कदम
Jul 13, 2026 | 02:07 PMनागपुर स्मार्ट कचरा प्रबंधन: नियमों को ताक पर रखकर, VIP सड़कों पर मुफ्त मिल रहा है बायो-मेडिकल वेस्ट का डोज
Jul 13, 2026 | 02:04 PMSam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
Jul 13, 2026 | 02:02 PMकिलकारी ऑडियो कॉल सुनने में गड़चिरोली राज्य में चौथे नंबर पर, मातृ स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा
Jul 13, 2026 | 02:01 PMCCRUM Recruitment 2026: आयुष मंत्रालय के CCRUM में 176 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख
Jul 13, 2026 | 02:00 PMउज्जैन के बड़नगर में भीषण अग्निकांड: बारदान-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, कई घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू
Jul 13, 2026 | 01:59 PMयवतमाल जिले में संशोधित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू, डिजिटल क्रॉप सर्वे न होने पर रद्द होगा आवेदन
Jul 13, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM













