Priyamani: बच्चे बन जाएंगे आतंकवादी, शादी के बाद प्रियामणि को मिलते थे लोगों के ताने

Priyamani On Marriage With Mustafa Raj: 'द फैमिली मैन' सीरीज से सुर्खियों में आई प्रियामणि ने मुस्तफा राज के साथ शादी के बाद लगे लव जिहाद के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि लोग उन्हें ताना मारने लगे थे।
The Family Man Actress Priyamani Talks About Marriage with Mustafa Raj
प्रियामणि को मुस्तफा राज से शादी के बाद लोग सुनाते थे ताना
Published on
Updated on

Priyamani Talks About Marriage With Mustafa Raj: एक्ट्रेस प्रियामणि ने मुस्तफा राज से साल 2017 में शादी की थी। शादी के बाद उन्हें लोगों से ताना सुनने को मिला। लोग यह कहने लगे कि तुम्हारे बच्चे आतंकवादी संगठन ISIS में शामिल हो जाएंगे। लोगों का ताना सुन सुनकर प्रियामणि की मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ा। शादी के लंबे वक्त बाद प्रियामणि ने अपने व्यक्तिगत जिंदगी पर चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने कहा लोग अचानक नफरत फैलाने लगते हैं। जबकि वो सामने वाले के बारे में कुछ भी नहीं जानते उसके बावजूद पता नहीं लोग ऐसा क्यों करते हैं।

प्रियामणि ने फिल्म फेयर को दिए गए इंटरव्यू के दौरान बताया कि मुस्तफा राज से शादी करने के बाद उन्होंने लोगों के ताने सुने हैं। जब उनकी सगाई हुई थी, तो इस बात को उन्होंने उन लोगों के सामने साझा किया जिसे वह समझती थी कि वह उनकी परवाह करते हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने कहा मुझे नहीं पता कि कहां से नफरत फैलने लगी, लोग मुझे यह कहने लगे कि तुम्हारे बच्चे बड़े होकर आतंकवादी संगठन में शामिल हो जाएंगे।

प्रियामणि ने यह भी कहा कि इन घटिया कमेंट्स को सुनकर मेरे मेंटल हेल्थ पर इसका बहुत बुरा असर पड़ा। मैं समझती हूं कि मैं मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं, इसलिए आप जो चाहे कह सकते हैं। लेकिन आप ऐसे व्यक्ति पर हमला क्यों करना चाहते हैं जो इन चीजों का हिस्सा नहीं है? आप यह भी नहीं जानते वह व्यक्ति कौन है। दो-तीन दिनों तक इसका बहुत बुरा असर मुझ पर रहा, क्योंकि मुझे बहुत सारे मैसेज मिल रहे थे। मैं अपने पति के साथ पोस्ट शेयर करती थी, तो 10 में से 9 कमेंट्स हमारे धर्म और जाति से जुड़ी होते थे। ये सब देखकर बहुत बुरा लग रहा था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com