-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Shahrukh Khan Had Sent A Big Team Of Bodyguards For Priyamani Security
Birthday Special: प्रियामणि की सुरक्षा के लिए शाहरुख खान ने भेजी थी बॉडीगार्ड की बड़ी टीम, जानें जवान एक्टर से जुड़ा किस्सा
- Written By: सोनाली झा
प्रियामणि बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की कजिन सिस्टर हैं। प्रियामणि मनोज बाजपेई के संग फैमिली मैन में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी काबिलियत के बदौलत साउथ से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय किया हैं।

मुंबई: साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि का जन्म 4 जून 1984 को बैंगलोर में हुआ था। प्रियामणि 4 जून यानी आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रियामणि ने 18 साल की उम्र में साल 2003 में आई तेलुगु फिल्म एवारे अटागाडू से अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रियामणि को एक्टिंग के लिए साल 2006 में बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। प्रियामणि को 6 भाषाएं आती हैं।
विद्या बालन की कजिन सिस्टर हैं एक्ट्रेस
प्रियामणि बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की कजिन सिस्टर हैं। हालांकि ये बात बहुत काम लोग को पता है। दरअसल, विद्या और प्रिया की फैमिली टच में नहीं रहती, इस वजह से कभी दोनों की मुलाकात नहीं हुई। एक्ट्रेस ने अपनी काबिलियत के बदौलत साउथ से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय किया हैं। एक्ट्रेस को फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख खान के साथ एक गाने वन टू थ्री फॉर में परफॉर्म करते हुए देखा गया था।
एक्ट्रेस ने किंग खान के केयरिंग नेचर पर की बात
प्रियामणि ने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान के केयरिंग नेचर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि चेन्नई में एटली सर का जन्मदिन था, इसलिए हम सभी वहां पर उनके जन्मदिन की पार्टी के लिए गए थे। मुझे लगता है कि सुबह करीब 3-4 बजे की बात होगी। जब हम लड़कियां वापस होटल जा रही थी, तो शाहरुख खान आए और उन्होंने हमें विदा किया। उनके बॉडीगार्ड की एक कार होटल तक हमारे पीछे थी, क्यों कि वहां से होटल 45 मिनट से लगभग 1 घंटे की दूरी पर था। वे हमारी कार के पीछे पीछे आ रहे थे। हमने कहा कि आप लोग जा सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि नहीं, ये सर का ऑर्डर है कि आप लोगों को सुरक्षित होटल तक छोड़ना है।
सम्बंधित ख़बरें
सीजेपी विरोध प्रदर्शन पर शाहरुख खान का रिएक्शन या फेक पोस्ट? जानिए वायरल दावे की असलियत
Mannat Renovation Case:’मन्नत’ के रेनोवेशन का रास्ता साफ! सुप्रीम कोर्ट ने शाहरुख खान को दी बड़ी राहत
लीक हुआ ‘उड़ता तीर’ का रोमांटिक डांस वीडियो, शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने पर थिरके सारा-आयुष्मान?
दोस्त की शादी में आर्यन खान ने लूटी महफिल, पहली बार दिखा ऐसा अवतार, जूता चुराई की रस्म का मजेदार VIDEO वायरल
एक्ट्रेस का करियर
प्रियामणि को आखिरी बार एक्टर अजय देवगन की फिल्म मैदान में देखा गया था। इससे पहले एक्ट्रेस ने आर्टिकल 370 में यामी गौतम के साथ स्क्रीन शेयर किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस को शाहरुख खान की फिल्म जवान में देखा गया था। इस फिल्म में किंग खान डबल रोल में नजर आए थे।
Shahrukh khan had sent a big team of bodyguards for priyamani security
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMनासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMभारत का अनोखा गांव, जहां नाम से नहीं बल्कि सीटी की धुन से बुलाए जाते हैं लोग, जानिए इसके पीछे का रहस्य!
Jul 24, 2026 | 05:08 PMबांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
Jul 24, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














