‘द 50’ के लिए ‘शेर’ का बुलावा: 50 कंटेस्टेंट्स, बिना नियमों वाला महल और ग्रैंड प्रीमियर की पूरी जानकारी
The 50 Confirm List: रियलिटी शो 'द 50' 1 फरवरी से शुरू हो रहा है। फराह खान नहीं, रहस्यमयी 'लायन' करेगा होस्ट। देखें 50 कंफर्म कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट और शो की टाइमिंग।
- Written By: अनिल सिंह
The 50 Confirm Contestants List (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
The 50 Confirm Contestants List: रियलिटी शो की दुनिया में एक बड़ा धमाका होने जा रहा है। ‘बिग बॉस 19’ के खत्म होने के बाद अब दर्शकों की नजरें ‘द 50‘ पर टिकी हैं। यह शो अपने अनोखे फॉर्मेट और रहस्यमयी ‘द लायन’ (The Lion) को लेकर चर्चा में है। 50 मशहूर हस्तियां एक आलीशान महल में बंद होंगी, जहाँ न कोई नियम होगा और न ही कोई तय रास्ता। 26 दिनों तक चलने वाले इस खेल में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक चुनौतियों का अंबार होगा।
फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि फराह खान इस शो को होस्ट नहीं कर रही हैं; वे केवल इसके शुरुआती प्रचार का हिस्सा थीं। असली होस्ट ‘द लायन’ है, जिसकी पहचान पूरे सीजन के दौरान गुप्त रखी गई है। इस गेम मास्टर की मदद के लिए ‘जानवरों की सेना’ (लोमड़ियां, कुत्ते और खरगोश) होगी, जो हर कंटेस्टेंट पर पैनी नजर रखेगी।
ये भी पढ़ें- ‘मेरे शरीर में ऑन-ऑफ का बटन लगा है’, बैसाखी के सहारे दिखे ऋतिक रोशन, खुद बताई अपनी बीमारी की हकीकत
सम्बंधित ख़बरें
The Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Lock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
| कैटेगरी | नाम |
| टीवी सितारे | करण पटेल, रिद्धी डोगरा, शाइनी दोशी, चाहत पांडे, रिद्धिमा पंडित, श्रुतिका अर्जुन, मोना सिंह |
| रियलिटी स्टार्स | शिव ठाकरे, दिव्या अग्रवाल, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, दिग्विजय राठी, अर्चना गौतम, हामिद बार्कजी |
| सोशल मीडिया | मिस्टर फैजू, लवकेश कटारिया, रजत दलाल, मैक्स्टर्न, दुष्यंत कुकरेजा, अदनान शेख |
| अन्य प्रमुख नाम | मोनालिसा, विक्रांत सिंह, कृष्णा श्रॉफ, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, खानजादी, डिनो जेम्स |
आलीशान ‘महल’ और 110 कैमरों का पहरा
यह शो मुंबई के मलाड में 10,000 वर्ग फुट में फैले एक भव्य महल में फिल्माया गया है। बिग बॉस के घर के उलट, इस महल में कोई किचन नहीं है क्योंकि कंटेस्टेंट्स को खाना सीधे उपलब्ध कराया जाएगा। महल में 6 आलीशान बेडरूम और 3 अत्याधुनिक गेमिंग जोन हैं जहाँ टास्क आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षा और निगरानी के लिए पूरे परिसर में 110 कैमरे लगाए गए हैं। जो खिलाड़ी टास्क हारेंगे, उन्हें एक ‘असुरक्षित क्षेत्र’ में रहना होगा, जहाँ उनके भाग्य का फैसला खुद ‘द लायन’ करेगा।
कंफर्म कंटेस्टेंट्स: टीवी से लेकर सोशल मीडिया के दिग्गज
शो की फाइनल लिस्ट में मनोरंजन जगत के 50 बड़े नाम शामिल हैं। इसमें करण पटेल, रिद्धी डोगरा और शाइनी दोशी जैसे टीवी एक्टर्स के साथ-साथ मिस्टर फैजू, लवकेश कटारिया और रजत दलाल जैसे बड़े इन्फ्लुएंसर्स शामिल हैं। रियलिटी शो के महारथी प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे, दिव्या अग्रवाल और मनीषा रानी भी इस कठिन चुनौती का हिस्सा बनेंगे। इनके अलावा मोनालिसा, सपना चौधरी, कृष्णा श्रॉफ और निक्की तंबोली जैसे सितारे इस महल में अपना दम दिखाते नजर आएंगे।
कब और कहां देखें ‘The 50’ का रोमांच
दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि ‘द 50’ का प्रीमियर 1 फरवरी 2026 को होने जा रहा है। यह शो सोमवार से रविवार यानी सातों दिन प्रसारित होगा। आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर रात 9 बजे देख सकते हैं, जबकि कलर्स टीवी (Colors TV) पर इसका प्रसारण रात 10:30 बजे किया जाएगा। बिना नियमों वाले इस अनोखे इंटरनेशनल फॉर्मेट को भारतीय अंदाज में देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।
