फराह खान पहुंचीं प्रणित मोरे के घर, कुक दिलीप की बीएमडब्ल्यू वाली बात ने लूटी महफिल

Farah Khan YouTube: फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ प्रणित मोरे के घर पहुंचीं, जहां मजेदार बातचीत और खाना बनता दिखा। दिलीप की BMW कार को लेकर हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
farah khan visits pranit more house cook dilip bmw video viral
फराह खान, प्रणित मोरे और कुक दिलीप (सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Farah Khan Vlog: फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके व्लॉग्स में जहां सेलेब्रिटी मेहमानों की मौजूदगी दर्शकों को खूब पसंद आती है, वहीं फराह के कुक दिलीप भी अब किसी स्टार से कम नहीं रहे। दिलीप की सादगी, हाजिरजवाबी और फराह के साथ उनकी मजेदार केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती है।

हाल ही में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट और स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के मुंबई स्थित घर पहुंचीं। इस मुलाकात का वीडियो फराह ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में फराह और दिलीप न सिर्फ प्रणित के घर स्वादिष्ट खाना बनाते नजर आए, बल्कि इस दौरान हुई मजेदार बातचीत ने फैंस को खूब हंसाया।

प्रणित मोरे के पिता ने किया सवाल

वीडियो में एक दिलचस्प पल तब आया, जब प्रणित मोरे के पिता ने फराह खान से दिलीप की कार को लेकर सवाल कर लिया। उन्होंने पूछा कि क्या दिलीप ने वो बड़ी कार खरीद ली है, जो किसी व्लॉग में नजर आई थी। इस पर फराह ने हंसते हुए कहा कि दिलीप अब भी दोपहिया वाहन ही चलाते हैं। इसके बाद फराह ने सीधे दिलीप से पूछ लिया कि क्या सच में उन्होंने कार ले ली है।

प्रणित मोरे ने कही ये बात

इस सवाल का जवाब दिलीप ने अपने चिर-परिचित अंदाज में देते हुए कहा कि आपकी बीएमडब्ल्यू वाली है ना। दिलीप का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। प्रणित मोरे ने भी मजाक में कहा कि दिलीप को अपने गांव में जाकर सबको बताना चाहिए कि बीएमडब्ल्यू उनकी अपनी कार है। यह मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है।

दिलीप की सैलरी

अगर दिलीप के सफर की बात करें तो वह किसी प्रेरणा से कम नहीं है। दिलीप ने एक पुराने व्लॉग में बताया था कि उन्होंने दिल्ली में महज 300 रुपये की सैलरी से काम शुरू किया था। बाद में फराह खान के घर काम मिलने के बाद उनकी शुरुआती सैलरी 20 हजार रुपये थी। फराह खुद कई बार बता चुकी हैं कि अब दिलीप की सैलरी काफी बढ़ चुकी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com