The Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
The Alliance Reality Show: कुणाल खेमू के पॉपुलर रियलिटी शो द अलायंस में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी सीमा सजदेह का सफर खत्म हो गया है, लेकिन जाते-जाते उन्होंने अपने पहले पति सोहेल खान को बेहद खास सलाह दी।
- Written By: यति सिंह
'द अलायंस' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
The Alliance Seema Sajdeh Exit: रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में आए नए ट्विस्ट ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। कुणाल खेमू के इस फेमस शो में वाइल्डकार्ड के रूप में दाखिल हुईं फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह का सफर अब खत्म हो गया है। हालांकि शो से विदा लेने से ठीक पहले उन्होंने जो कदम उठाया, उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। अपनी बेदखली के दौरान सीमा सजदेह ने अपने पूर्व पति और एक्टर-प्रोड्यूसर सोहेल खान को सच का आईना दिखाया। साथी प्रतियोगियों से बार-बार मिल रहे धोखे के बीच उन्होंने सोहेल को अपने शांत मिजाज को छोड़कर हक के लिए आवाज उठाने की सलाह दी।
द अलायंस शो में उस समय तनाव काफी बढ़ गया, जब नए ग्रुप का गठन हो रहा था। आखिरी क्षणों में अन्य साथियों द्वारा पीछे हट जाने की वजह से सोहेल खान और सीमा सजदेह दोनों बिना किसी मजबूत गठबंधन के अकेले रह गए। हालांकि, इस कठिन परिस्थिति में एक्ट्रेस डेजी शाह ने दरियादिली दिखाते हुए सोहेल के लिए अपनी जगह छोड़ दी, ताकि वे किसी समूह का हिस्सा बन सकें। इसके बावजूद, बार-बार धोखा मिलने पर भी सलमान खान के भाई सोहेल का रवैया बेहद शांत बना रहा, जिसने सीमा को परेशान कर दिया।
पुराने दिनों की याद दिलाकर सोहेल को जगाने की कोशिश
अपने पहले पति के इस ज्यादा नरम व्यवहार को देखकर सीमा सजदेह खुद को रोक नहीं सकीं और उन्होंने सोहेल को हिम्मत बंधाई। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि एक समय था जब कोई सोहेल से उलझने की हिम्मत भी नहीं करता था, लेकिन अब वे पूरी तरह बदल चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Lock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
सीमा ने सोहेल को समझाया कि उन्हें दूसरों के सामने इतनी आसानी से झुकना बंद करना होगा और अपने पुराने जुझारू अंदाज में वापस लौटना होगा। उनका मानना था कि शो में बने रहने के लिए सोहेल का यह रवैया बेहद जरूरी है।
बेटों का वास्ता देकर किया भावुक और मजबूत रहने का आग्रह
जब टीवी एक्टर कुशल टंडन को डेजी शाह और सीमा सजदेह में से किसी एक को बाहर करने की जिम्मेदारी दी गई, तो सीमा ने खुद ही शो से बाहर होने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि शो में उनका उद्देश्य पूरा हो चुका है और वे अपने बच्चों के पास वापस लौटना चाहती हैं।
इस दौरान उन्होंने अपने दोनों बेटों योहान और निर्वाण की याद दिलाते हुए सोहेल को समझाया कि बच्चे अपने पिता को इस हाल में नहीं देखना चाहेंगे। उन्होंने सोहेल से अपने बेटों के लिए मजबूत बनने और हिम्मत दिखाने की बात कही, जिस पर सोहेल ने दबाव न बनाने का अनुरोध किया।
ये भी पढ़ें: The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
भावुक मोड़ पर पहुंचा कुणाल खेमू के शो का सफर
इस पूरी बातचीत के बाद ‘द अलायंस’ का माहौल काफी भावुक और गंभीर हो गया। सीमा सजदेह के इस फैसले ने यह साफ कर दिया कि भले ही उनका पर्सनल रिश्ता खत्म हो चुका हो, लेकिन अपने बच्चों और परिवार के सम्मान को लेकर उनकी भावनाएं आज भी गहरी हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि सीमा सजदेह की इस खरी-खरी सलाह के बाद सोहेल खान के गेम में क्या बदलाव आता है और वे बाकी प्रतियोगियों के खेल का मुकाबला किस तरह से करते हैं।
