Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Lock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक

Shivangi Joshi Lock Upp 2: एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने रियलिटी शो लॉक अप 2 में अपने बचपन के दर्दनाक अतीत से पर्दा उठाते हुए बताया कि कैसे उनके मुंहबोले मामा ने उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 29, 2026 | 10:52 AM

शिवांगी जोशी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shivangi Joshi Emotional Revelation: छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से लेकर बरसातें और बड़े अच्छे लगते हैं 2 जैसे फेमस शो में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली शिवांगी इन दिनों एकता कपूर के रियलिटी शो लॉक अप 2 में नजर आ रही हैं। दर्शकों को उनका खेल और बेबाक अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

हाल ही में शो के मंच पर शिवांगी जोशी ने अपनी पर्सनल लाइफ के एक ऐसे काले पन्ने का खुलासा किया, जिसने उनके फैंस समेत हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पर्दे पर हमेशा हंसने वाली शिवांगी जोशी के अंदर बचपन का एक गहरा जख्म छिपा हुआ था, जो अब आंसुओं के साथ बाहर आया है।

जब अपनों के बीच ही असुरक्षित हो गई मासूमियत

रियलिटी शो लॉक अप-2 के दौरान शिवांगी ने हिम्मत जुटाकर अपने बचपन के उस डरावने अनुभव को बयां किया। उन्होंने बेहद भावुक होकर बताया कि जब वह काफी छोटी थीं, तब उनके एक मुंहबोले मामा ने उनके साथ अनुचित बर्ताव किया था। रिश्तेदारों के बीच किसी का इस तरह का रूप देखना एक बच्चे के लिए मानसिक रूप से बेहद दर्दनाक होता है।

सम्बंधित ख़बरें

‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा

Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां

फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी

Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी

शिवांगी ने बताया कि उस व्यक्ति ने एक्टिंग सिखाने और प्रैक्टिस कराने के बहाने उनके करीब आने की कोशिश की थी। उसी दौरान उसने उनके साथ जबरदस्ती करने और किस करने की कोशिश की। एक मासूम बच्ची के लिए अपनों के बीच छिपा यह भयानक चेहरा किसी बुरे सपने जैसा था, जिसने उसके मन में डर और अविश्वास की गहरी छाप छोड़ दी।

कैमरे के सामने छलका आंसुओं में लिपटा सालों पुराना दर्द

लॉक अप-2 में अपने इस सीक्रेट को शेयर करते हुए शिवांगी जोशी अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सकीं। उस खौफनाक रात और अपने साथ हुई उस घटना को याद करते हुए वह कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रो पड़ीं। शिवांगी ने बताया कि किस तरह उस वक्त वह बिल्कुल असहाय महसूस कर रही थीं और डर के मारे किसी से कुछ कह भी नहीं पा रही थीं।

ये भी पढ़ें: ‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा

शिवांगी जोशी को बचपन में मिला यह मानसिक आघात उनके दिल में सालों तक दबा रहा। रियलिटी शो के इस कठिन मोड़ पर जब उन्हें अपने जीवन का सबसे बड़ा खुलासा किया। तो उनका सालों पुराना दबा हुआ दर्द छलक पड़ा। उनकी इस आपबीती को सुनकर शो में मौजूद अन्य प्रतियोगी और दर्शक पूरी तरह से सन्न रह गए।

Shivangi joshi lock upp 2 emotional revelation childhood trauma mama shocking truth

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 10:52 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • OTT News
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.