The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
The Odyssey India Collection: हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की महाकाव्य फिल्म 'द ओडिसी' ने भारत में 12वें दिन भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए कुल कमाई का नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है।
- Written By: यति सिंह
'द ओडिसी' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
The Odyssey Collection Box Office Day 12: फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म ‘द ओडिसी’ का जादू भारतीय दर्शकों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। 17 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में लगातार भीड़ बनी हुई है। रिलीज के 10वें दिन ही भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह फिल्म अब वर्किंग डेज में भी शानदार कारोबार कर रही है। भारी प्रतिस्पर्धा और नए हफ्ते की शुरुआत के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है।
वीकडेज की शुरुआत के साथ ही टिकट खिड़की पर थोड़ी नरमी देखने को मिलती है और सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। हफ्ते के पहले दिन फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपये बटोरे थे। इसके बाद मंगलवार को यानी रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने 3.02 करोड़ नेट कलेक्शन किया। वर्किंग डेज में इस प्रकार का लगातार कलेक्शन किसी भी विदेशी फिल्म के लिए बेहद सकारात्मक माना जाता है।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बनाया 100 करोड़ी रिकॉर्ड
भारतीय बाजार में फिल्म द ओडिसी’ की कुल कमाई अब तक बेहद प्रभावशाली रही है। भारत में इस फिल्म ने अपनी शुरुआत 17.40 करोड़ रुपये के धमाकेदार ओपनिंग डे कलेक्शन से की थी।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
इसके बाद पहले सप्ताह के लास्ट तक फिल्म ने 90.30 करोड़ का कलेक्शन किया। अब 12 दिनों के प्रदर्शन के बाद भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 126.52 करोड़ तक पहुंच चुका है।
देसी फिल्मों के कड़े मुकाबले के बीच नोलन का दबदबा
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों घरेलू फिल्मों की भी कड़ी मौजूदगी देखी जा रही है। एक तरफ जहां पॉपुलर बॉलीवुड फ्रैंचाइजी की कॉमेडी फिल्म धमाल-4 चल रही है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ भी मजबूती से मैदान में टिकी हुई है।
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक
इन बड़ी फिल्मों की उपस्थिति के बावजूद क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ अपनी ओर दर्शकों को खींचने में पूरी तरह से कामयाब रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस हॉलीवुड फिल्म ने कमाई के नए मानदंड स्थापित कर दिए हैं।
मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐन हैथवे और जेंडाया जैसे दिग्गज कलाकारों के बेहतरीन एक्टिंग से सजी इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 6400 करोड़ रुपये के पार जा चुका है।
