Box Office Collection Report: थामा ने मारी शतक, कांतारा’ ने मचाया धमाल, बाकी फिल्मों की हालत पतली

Thama Collection: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9वें दिन 104.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जिससे यह साल की हिट फिल्मों में शामिल हो गई।
Box Office Collection Report: थामा ने मारी शतक, कांतारा’ ने मचाया धमाल, बाकी फिल्मों की हालत पतली
थामा ने मारी शतक
Published on: 
Updated on: 

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच मुकाबला जारी है। दर्शकों की पसंद और स्टार पावर के दम पर कुछ फिल्में लगातार टिके रहने में कामयाब हो रही हैं। इस हफ्ते ‘थामा’, ‘कांतारा चैप्टर 1’, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। जहां आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ ने शानदार शतक लगा लिया है, वहीं ‘कांतारा चैप्टर 1’ अब 600 करोड़ के आंकड़े को छूने के करीब है।

थामा ने मारी सेंचुरी

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘थामा’ ने रिलीज के नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 104.60 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यह फिल्म इस साल की उन चुनिंदा हिट फिल्मों में शामिल हो गई है जिन्होंने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। दर्शकों को फिल्म की कहानी, म्यूजिक और दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है।

एक दीवाने की दीवानियत की रफ्तार धीमी

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भले ही धीमी शुरुआत की थी, लेकिन फिल्म लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के नौवें दिन एक दीवाने की दीवानियत ने 2.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 52.25 करोड़ रुपये हो गया है। एक दीवाने की दीवानियत को मल्टीप्लेक्स ऑडियंस का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है।

कांतारा चैप्टर 1-सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की कमाई

दूसरी ओर, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 28 दिनों में 599.15 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। बुधवार को भी फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म जल्द ही 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। निर्देशक ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने पैन-इंडिया स्तर पर जबरदस्त क्रेज कायम किया हुआ है। वहीं, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अब बॉक्स ऑफिस पर लगभग ठंडी पड़ चुकी है। 28वें दिन फिल्म ने सिर्फ 7 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 61.48 करोड़ रुपये हो गया। शुरुआत में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद इसकी कमाई घट गई।