करूर भगदड़ केस में CBI के सामने पेश हुए थलपति विजय, जानिए अब तक जांच में क्या आया सामने
Karur Stampede Case: करूर भगदड़ मामले में थलापति विजय CBI के सामने पेश हुए। TVK की जनसभा में हुए हादसे को लेकर पूछताछ तेज हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं अब तक पूरे जांच में क्या हुआ।
- Written By: स्नेहा मौर्या
थलपति विजय (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Thalapathy Vijay CBI Inquiry: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और राजनीति में कदम रख चुके थलपति विजय इन दिनों लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। एक ओर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर चर्चाएं तेज हैं, तो दूसरी ओर करूर भगदड़ मामला उनकी मुश्किलें बढ़ाता नजर आ रहा है। इसी सिलसिले में 12 जनवरी को विजय को दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया।
CBI हेडक्वार्टर पहुंचे थलपति विजय
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, थलपति विजय सोमवार को तय समय पर सीबीआई ऑफिस पहुंचे, जहां जांच टीम ने उनसे करूर भगदड़ से जुड़े कई अहम सवाल पूछे। यह मामला 27 सितंबर 2025 का है, जब तमिलनाडु के करूर जिले में विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) की एक जनसभा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई थी।
इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 110 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद राज्यभर में हड़कंप मच गया था और जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज हो गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Preity Zinta Reaction: छात्रों के समर्थन में उतरीं प्रीति जिंटा, सोनम वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील
‘लॉकअप 2’ में हिना खान ने हर्षद चोपड़ा को दिया रियलिटी चेक, बोलीं- शिवांगी जोशी के लिए लड़ना बंद करो
अरिजीत सिंह ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, लाठीचार्ज पर सरकार और पुलिस को लेकर किया तीखा पोस्ट
पीयूष मिश्रा के साथ हुआ बड़ा हादसा, बाथरूम में फिसलकर टूट गया हाथ, ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन से हुए बाहर
VIDEO | Delhi: TVK chief Vijay arrives at the CBI Headquarters in connection with the Karur stampede case. (n/2) (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/3X1cJOATcH — Press Trust of India (@PTI_News) January 12, 2026
जांच में किस मोड़ पर है मामला?
CBI से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस केस में विजय की पार्टी टीवीके के कई पदाधिकारियों और आयोजकों से पहले ही पूछताछ की जा चुकी है। अब एजेंसी ने खुद थलापति विजय से सवाल-जवाब किए हैं ताकि यह साफ हो सके कि आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर किस स्तर पर चूक हुई।
सूत्रों के अनुसार, विजय से हुई पूछताछ के बाद सीबीआई इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने पर अंतिम फैसला ले सकती है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद इस केस की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी, जिसके बाद एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।
ये भी पढ़ें- कर्म तुम्हें छोड़ेगा नहीं…माही विज का फूटा गुस्सा, दोस्त नदीम संग रिश्ते पर उठे सवालों पर किया रिएक्ट
भगदड़ के बाद अभिनेता ने मांगी थी माफी
हादसे के अगले ही दिन थलपति विजय ने सोशल मीडिया के जरिए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई थी और जनता से माफी भी मांगी थी। हालांकि, उनकी इस माफी को लेकर भी सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। कई यूजर्स ने जनसभा की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विजय को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया था। अब जब CBI की जांच निर्णायक चरण में पहुंच रही है, तो यह देखना अहम होगा कि आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल केस में क्या नया मोड़ आता है।
