‘लॉकअप 2’ में हिना खान ने हर्षद चोपड़ा को दिया रियलिटी चेक, बोलीं- शिवांगी जोशी के लिए लड़ना बंद करो
Hina Khan Advice: लॉकअप 2 में गेस्ट बनकर पहुंचीं हिना खान ने हर्षद चोपड़ा को रियलिटी चेक दिया। उन्होंने कहा कि शिवांगी जोशी अपनी लड़ाई खुद लड़ सकती हैं, इसलिए हर्षद को अपनी रणनीति पर फोकस करना चाहिए।
- Written By: सोनाली झा
हिना खान, हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hina Khan On Harshad Chopda: ओटीटी रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ अब अपने फिनाले की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जैसे-जैसे ट्रॉफी की जंग दिलचस्प होती जा रही है, मेकर्स भी शो में नए-नए ट्विस्ट ला रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद और टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान ने स्पेशल गेस्ट के तौर पर जेल में एंट्री की। जहां उर्फी ने अपने अंदाज से माहौल हल्का किया, वहीं हिना खान ने घरवालों को उनकी गलतियां गिनाते हुए कई कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक दिया।
घर में आते ही हिना खान ने सीधे हर्षद चोपड़ा से बात की और उन्हें अपनी गेम स्ट्रेटेजी बदलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शो खत्म होने में अब सिर्फ तीन हफ्ते बचे हैं और ऐसे में अगर वह अब भी दूसरों के लिए खेलते रहे, तो ट्रॉफी उनके हाथ से निकल सकती है। हिना ने साफ शब्दों में कहा कि ‘लॉकअप’ एक ऐसा शो है, जहां आखिर में सिर्फ एक ही विजेता बनता है। इसलिए उन्हें दूसरों के गेम में उलझने के बजाय अपनी रणनीति और प्रदर्शन पर पूरा ध्यान देना चाहिए।
शिवांगी अपनी लड़ाई खुद लड़ सकती हैं
हिना खान ने इस दौरान हर्षद और शिवांगी जोशी की बॉन्डिंग पर भी खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि शिवांगी शो की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं और उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। हिना ने हर्षद को समझाते हुए कहा कि उन्हें हर बार शिवांगी के बचाव में आगे आने या उनकी लड़ाई लड़ने की बजाय अपने गेम पर फोकस करना चाहिए। उनके मुताबिक, शिवांगी अपनी बात खुद रखने और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने में पूरी तरह सक्षम हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अरिजीत सिंह ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, लाठीचार्ज पर सरकार और पुलिस को लेकर किया तीखा पोस्ट
पीयूष मिश्रा के साथ हुआ बड़ा हादसा, बाथरूम में फिसलकर टूट गया हाथ, ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन से हुए बाहर
रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ, कहा- दो बार देखा फिर भी मन नहीं भरा
Fauzi Update: ‘फौजी’ में आजाद हिंद फौज के सैनिक बनेंगे प्रभास? रिलीज डेट के बाद सामने आया बड़ा खुलासा
फैंस के बीच छिड़ी नई बहस
हिना खान की इस बेबाक सलाह के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई है। कुछ फैंस का मानना है कि हिना ने हर्षद को सही सलाह दी है, क्योंकि अब फिनाले बेहद करीब है और हर कंटेस्टेंट को अपना व्यक्तिगत खेल मजबूत करना चाहिए। वहीं कुछ दर्शकों का कहना है कि हर्षद और शिवांगी की दोस्ती ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उसे बदलने की जरूरत नहीं है। फिनाले से पहले आने वाले एपिसोड्स में इसका जवाब मिल जाएगा।
