Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Preity Zinta Reaction: छात्रों के समर्थन में उतरीं प्रीति जिंटा, सोनम वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील

Preity Zinta Student Protest: प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर शिक्षा सुधार की मांग कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने सरकार से बातचीत की उम्मीद जताते हुए सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 21, 2026 | 09:25 PM

प्रीति जिंटा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Preity Zinta Support Students: नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर देशभर में चल रहे छात्र आंदोलनों को अब बॉलीवुड से भी लगातार समर्थन मिल रहा है। कई कलाकारों के बाद अब अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शिक्षा सुधार की लड़ाई का समर्थन किया।

प्रीति जिंटा ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें विश्वास है कि सरकार जल्द ही सोनम वांगचुक और छात्र संगठनों के साथ सार्थक बातचीत शुरू करेगी, ताकि इस मुद्दे का समाधान निकाला जा सके। उन्होंने लिखा कि सोनम, कृपया अपना अनशन खत्म करें। आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है, जितनी यह लड़ाई। आप और छात्र भारत और हमारे युवाओं के भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कई यूजर्स प्रीति की अपील की सराहना कर रहे हैं।

शिक्षा सुधार की लड़ाई को बताया जरूरी

अपने पोस्ट में प्रीति जिंटा ने आगे लिखा कि वह देश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की इस लड़ाई में हर छात्र और सोनम वांगचुक के साथ खड़ी हैं। उन्होंने सभी छात्रों के साहस और संघर्ष की सराहना करते हुए लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी को और ज्यादा हिम्मत मिलेगी। अपने संदेश का समापन उन्होंने ‘जय हिंद’ लिखकर किया। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई फिल्मी हस्तियां छात्रों के समर्थन में अपनी राय रख चुकी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘आवारापन 2 को फ्लॉप कराने की कोशिश हो रही है’, अमाल मलिक का बड़ा दावा, बोले- पेड PR से नहीं डरता

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में ली गईं आयशा खान, बोलीं- मैं सिर्फ सड़क पर खड़ी थी, मेरा कसूर क्या था?

मैं अभी भी जिंदा हूं… 25वें दिन सोनम वांगचुक का भावुक VIDEO, सरकार के सामने रखी आखिरी शर्त

छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं स्वरा भास्कर, बोलीं- शर्म की बात है, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

I hope our govt starts a meaningful dialogue with Sonam Wangchuk and the student bodies so his health does not deteriorate any further ! Please end your fast Sonam. Your health is as important as this fight. You and the students are fighting for the future of India and for our… — Preity G Zinta (@realpreityzinta) July 21, 2026

28 जून से जारी है सोनम वांगचुक का अनशन

सोनम वांगचुक ने 28 जून से चल रहे आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल शुरू की थी। लगातार अनशन के चलते उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उन्होंने अपना अनशन जारी रखा। बाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें- ‘लॉकअप 2’ में हिना खान ने हर्षद चोपड़ा को दिया रियलिटी चेक, बोलीं- शिवांगी जोशी के लिए लड़ना बंद करो

प्रीति जिंटा का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में नजर आएंगी, जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान राजकुमार संतोषी ने संभाली है। करीब आठ साल बाद प्रीति की वापसी को लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं।

Preity zinta supports sonam wangchuk and students end hunger strike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 09:25 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Preity Zinta
  • Sonam Wangchuk

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.