अरिजीत सिंह ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, लाठीचार्ज पर सरकार और पुलिस को लेकर किया तीखा पोस्ट
Arijit Singh Reaction: दिल्ली में छात्रों के संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर सिंगर अरिजीत सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नेताओं से सवाल पूछा कि क्या उन्होंने खुद को भगवान समझ लिया है।
- Written By: सोनाली झा
अरिजीत सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Arijit Singh On Lathicharge: दिल्ली में 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में आयोजित संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े, जिसके बाद राजनीतिक दलों के साथ-साथ कई फिल्मी हस्तियों ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। अब मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने भी छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई है।
अरिजीत सिंह ने मंगलवार को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि यार अब तो स्टूडेंट्स को मार रहे हैं यहां आप लोग। आपको शर्म नहीं आती। हैलो नेता, मंत्री। क्या चल रहा है भाई? अपने आपको भगवान समझ लिया है क्या? हर चीज याद रखी जाएगी। हर हर महादेव। याद रखना, बदलाव ही एकमात्र सच्चाई है।
यूनिफॉर्म में लोगों के व्यवहार पर भी उठाए सवाल
अरिजीत सिंह ने एक और पोस्ट में पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि अभी यूनिफॉर्म में ऐसे इंसानों के वीडियो देख रहा था, जो गुंडों की तरह व्यवहार कर रहे थे। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सम्बंधित ख़बरें
पीयूष मिश्रा के साथ हुआ बड़ा हादसा, बाथरूम में फिसलकर टूट गया हाथ, ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन से हुए बाहर
रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ, कहा- दो बार देखा फिर भी मन नहीं भरा
Fauzi Update: ‘फौजी’ में आजाद हिंद फौज के सैनिक बनेंगे प्रभास? रिलीज डेट के बाद सामने आया बड़ा खुलासा
Pregnancy Fitness: प्रेग्नेंसी में सामंथा रुथ प्रभु करती है TRX वर्कआउट, होने वाली मांओं के लिए कितना सुरक्षित
पहले भी सामाजिक मुद्दों पर रखते रहे हैं अपनी राय
यह पहली बार नहीं है जब अरिजीत सिंह ने किसी सामाजिक या जनसरोकार से जुड़े मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी हो। इससे पहले उन्होंने पर्यावरणविद और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के समर्थन में भी पोस्ट किया था। जंतर-मंतर पर वांगचुक की भूख हड़ताल के दौरान अरिजीत ने उनके लिए दुआ करते हुए लिखा था कि भगवान उन्हें ताकत दें।
अरिजीत सिंह का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने की बात कहने वाले अरिजीत सिंह अब फिर से सक्रिय नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनका नया गाना ‘ये आवारापन’ फिल्म ‘आवारापन 2’ के लिए रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में जहां एक ओर वह अपने संगीत से लोगों का दिल जीत रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय भी रख रहे हैं।
