Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीयूष मिश्रा के साथ हुआ बड़ा हादसा, बाथरूम में फिसलकर टूट गया हाथ, ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन से हुए बाहर

Piyush Mishra Accident: बॉलीवुड अभिनेता पीयूष मिश्रा बाथरूम में फिसलकर घायल हो गए हैं। हादसे में उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 21, 2026 | 06:52 PM

पीयूष मिश्रा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Piyush Mishra Injured: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, लेखक और गीतकार पीयूष मिश्रा को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए, जिसके चलते उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। हादसे के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। यही वजह है कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशनल इवेंट में शामिल नहीं हो सके।

‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान फिल्म के निर्देशक आकाशादित्य लामा ने पीयूष मिश्रा की तबीयत को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उन्हें एक रात पहले अभिनेता के मैनेजर का फोन आया था। मैनेजर ने बताया कि पीयूष मिश्रा अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल बेड रेस्ट की सलाह दी है, इसलिए वह किसी भी प्रमोशनल गतिविधि में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

पहले से भी थी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी

आकाशादित्य लामा ने यह भी बताया कि पिछले कुछ समय से पीयूष मिश्रा कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। इसके बावजूद उनकी पूरी कोशिश थी कि वह फिल्म के प्रमोशन में शामिल हों और अपनी टीम का साथ दें। लेकिन ताजा हादसे के बाद उनकी हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें बिस्तर से उठने में भी परेशानी हो रही है। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है ताकि वह जल्द ठीक हो सकें।

सम्बंधित ख़बरें

रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ, कहा- दो बार देखा फिर भी मन नहीं भरा

Fauzi Update: ‘फौजी’ में आजाद हिंद फौज के सैनिक बनेंगे प्रभास? रिलीज डेट के बाद सामने आया बड़ा खुलासा

Pregnancy Fitness: प्रेग्नेंसी में सामंथा रुथ प्रभु करती है TRX वर्कआउट, होने वाली मांओं के लिए कितना सुरक्षित

आमिर-जूही की ‘टाइम मशीन’ क्यों रह गई अधूरी? करण जौहर ने बताई फिल्म अटकने की वजह

ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ, कहा- दो बार देखा फिर भी मन नहीं भरा

24 जुलाई को रिलीज होगी दुल्हनिया ले आएगी

पीयूष मिश्रा की आगामी फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें कॉमेडी, इमोशन और पारिवारिक रिश्तों का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर 16 जुलाई को रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया। फिल्म में पीयूष मिश्रा के अलावा खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और ओंकार कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि, चोट के कारण अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि पीयूष मिश्रा फिल्म की रिलीज से पहले होने वाले किसी भी प्रमोशनल इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

Piyush mishra accident fracture health update dulhaniya le aayegi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 06:52 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.