मायरा के सामने अभिरा की पोल खोलेगी तान्या, बेटी को संभालने की कोशिश करेगा अरमान

YRKKH Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि मायरा को अभिरा की सच्चाई पता चल जाएगी। जिससे वो काफी रोने लगेगी। तब अरमान और दादी-सा उसे समझाने की कोशिश करेंगे।
मायरा के सामने अभिरा की पोल खोलेगी तान्या, बेटी को संभालने की कोशिश करेगा अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है। शो की कहानी में इस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है, जिसमें हर एपिसोड के साथ नया ट्विस्ट सामने आ रहा है। ऐसे में आप अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि सभी लोग मायरा को स्कूल भेजने की तैयारी करेंगे। दादी-सा और विद्या मिलकर उसके बुक्स पर कवर लगाएंगे। इस दौरान मायरा अभिरा को फोन करेगी। लेकिन अभिरा फोन नहीं उठाएगी। जिससे वो थोड़ा परेशान हो जाएगी।

अगले दिन मायरा स्कूल जाएगी और इस दौरान अभिरा के बारे में पूछेगी। तब अरमान अभिरा के द्वारा दिया हुआ वाइस मैजेस उससे सुनाएगा। जिससे मायरा काफी खुश हो जाएगी। इन सबके बाद मायरा को सच्चाई का पता चल जाएगा कि अभिरा सेमिनार में नहीं गई थी, बल्कि वह जेल में है। यह सुनकर मायरा हैरान रह जाएगी और अरमान से सवाल करेगी। तभी एंट्री होगी तान्या की, जो आग में घी डालने का काम करेगी।

मायरा के सामने अभिरा की पोल खोलेगी तान्या

तान्या, मायरा के सामने अभिरा की पोल खोलने की कोशिश करेगी और कहेगी कि अभिरा एक क्रिमिनल है। लेकिन अरमान तुरंत उसे रोक देगा। अरमान साफ कहेगा कि मायरा को उनकी और अभिरा की लड़ाई के बीच में मत लाओ, यह बिल्कुल गलत होगा। लेकिन तान्या चुप रहने वाली नहीं है। तान्या भड़कते हुए कहेगी, “गलत होगा? मेरी भाई की जान अभिरा ने ले ली, वो गलत नहीं था?” यह सुनकर अरमान गुस्से में तान्या को अंदर जाने के लिए कहेगा। मगर तान्या अरमान की बातों को अनसुना कर देगी और ताना मारेगी कि क्या अब वह भी अभिरा की तरह उसे जान से मार देगा? यहां तक कि तान्या खुलेआम मायरा और बाकी परिवार के सामने अभिरा को अपने भाई की हत्यारी बता देगी।

बेटी को गले लगाएगा अरमान

तान्या के तीखे आरोप सुनकर मायरा टूट जाएगी और रोते हुए अरमान को गले लगा लेगी। स्थिति संभालने के लिए चाची-सा मायरा को कमरे में ले जाएंगी। मायरा के जाते ही अरमान अपना आपा खो देगा और तान्या को जमकर फटकार लगाएगा। इस बीच कृष भी अरमान पर बरस पड़ेगा। कृष कहेगा कि अरमान तान्या की हालत को समझना ही नहीं चाहता। उसके बड़े भाई की हत्या हो चुकी है और वह गहरे सदमे में है। कृष के अनुसार, ऐसे वक्त में उसे दोषी ठहराने के बजाय सहारा देने की जरूरत है। यह सुनकर अरमान और कृष के बीच बहस तेज हो जाएगी।

इधर, विद्या और कृष भी आपस में भिड़ जाएंगे, जिससे घर का माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो जाएगा। वहीं, दादी-सा मायरा को ढांढस बंधाते हुए कहेंगी कि अभिरा निर्दोष है। दादी-सा का मानना है कि असली सच्चाई सामने आने पर सबको मालूम हो जाएगा कि अभिरा ने कोई गुनाह नहीं किया है।