Anupama: प्रार्थना के मिसकैरेज से मचेगा हंगामा, कोठारी और शाह परिवार को लगेगा गहरा सदमा

Anupamaa Twist: टीवी शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि प्रार्थना की अचानक तबीयत बिगड़ जाएगी। जिसके बाद अनुपमा उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाएगी। लेकिन उसका मिसकैरेज हो जाएगा।
Anupama: प्रार्थना के मिसकैरेज से मचेगा हंगामा, कोठारी और शाह परिवार को लगेगा गहरा सदमा
अनुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Anupamaa  Latest Episode: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ हर हफ्ते नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ दर्शकों को बांधे हुए है। यही वजह है कि यह सीरियल लगातार टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। बीते एपिसोड्स में दर्शकों ने देखा कि शाह और कोठारी परिवार ने मिलकर जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस मौके पर वसुंधरा ने पराग को जमकर खरी-खोटी सुनाई, वहीं अनुपमा अपनी बेटी प्रार्थना पर प्यार लुटाती नजर आईं। कृष्ण-राधा के रूप में राही और प्रेम की परफॉर्मेंस ने सबका मन मोह लिया।

लेकिन अब शो की कहानी में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अपकमिंग एपिसोड्स में अनुपमा अपने पति अनुज का जन्मदिन खास तरीके से मनाने का फैसला करेगी। वह मंदिर में केक लेकर पहुंचेंगी, लेकिन इसी दौरान राही भी अपने पिता का बर्थडे सेलिब्रेट करेगी। यहां मां-बेटी के बीच जोरदार झगड़ा होगा। राही गुस्से में अनुपमा को मंदिर के अंदर जाने से रोक देगी।

प्रार्थना की अचानक बिगड़ जाएगी तबीयत

इसी बीच कहानी नया मोड़ लेगी जब प्रार्थना की अचानक तबीयत बिगड़ जाएगी। अनुपमा और परिवार उसे अस्पताल ले जाएंगे, जहां डॉक्टर चौंकाने वाली खबर सुनाएंगे कि प्रार्थना का मिसकैरेज हो गया है। इस हादसे से न सिर्फ अनुपमा बल्कि पूरा कोठारी परिवार सदमे में आ जाएगा।

उधर, माही और गौतम इस मौके का फायदा उठाकर चोरी-छिपे शादी कर लेंगे। जब इस बात का खुलासा परिवार वालों को होगा तो सबके बीच बड़ा हंगामा मच जाएगा। माही शादी के बाद और भी खतरनाक चालें चलेगी और अनुपमा के साथ-साथ कोठारी परिवार को भी टारगेट करना शुरू कर देगी।

बच्चा गोद लेने का निर्णय करेगी राही

इसके अलावा कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि राही अपनी मां की तरह बच्चा गोद लेने का निर्णय करेगी। वह यह बात प्रेम से शेयर करेगी और प्रेम उसे पूरा सपोर्ट करेगा। लेकिन कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आएगा जब राही को गोद लिया बच्चा उसी की तरह निकलेगा। वह बच्चा भी राही को अपमानित करेगा और उसकी गलतियों का एहसास कराएगा। इस ट्रैक से राही की जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी और शायद पहली बार उसे अपनी मां अनुपमा की अहमियत का अहसास होगा। फिलहाल आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा का ड्रामा और भी ज्यादा हाई वोल्टेज होने वाला है।

Navbharat Live
navbharatlive.com