-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Yrkkh Upcoming Twist Mayra Health Will Deteriorate Armaan Abhira Romance
मायरा की तबीयत होगी खराब, अरमान और अभिरा की बीच बढ़ेंगी नजदीकियां, शो में आएगा नया ट्विस्ट
- Written By: स्नेहा मौर्या
YRKKH Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि मायरा की अचानक तबीयत खराब हो जाएगी और अभिरा अरमान को फोन करके बुलाएगी। इस दौरान उसे पता चलेगा कि मायरा को अखरोट से एलर्जी है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
YRKKH Upcoming Twist: टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ दर्शकों को हमेशा नए-नए ट्विस्ट और इमोशनल मोमेंट्स से बांधे रखता है। आने वाले एपिसोड में कहानी ऐसे मोड़ लेगी, जो न सिर्फ अरमान और अभिरा को एक-दूसरे के करीब लाएंगे, बल्कि अंशुमन इस लव स्टोरी में क्यूपिड का रोल भी निभाएगा। वहीं, डांस कॉम्पिटिशन में एक बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा, जो सभी के दिल की धड़कनें बढ़ा देगा।
दरअसल, कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब अभिरा गलती से मायरा के खाने में अखरोट डाल देगी। चूंकि मायरा को अखरोट से एलर्जी है, उसकी तबीयत अचानक बिगड़ जाएगी। घबराई हुई अभिरा, तुरंत अरमान को फोन करेगी। अरमान मायरा का इंजेक्शन लेकर पहुंचेगा और अभिरा को एलर्जी के बारे में बताएगा। ये सुनकर अभिरा भड़क जाएगी और सवाल उठाएगी कि इतनी जरूरी बात उसे पहले क्यों नहीं बताई गई।
मायरा के लिए अभिरा खरीदेगी महंगी कार
इसके बाद अरमान को पता चलेगा कि अभिरा ने मायरा के कहने पर महंगी कार खरीदी है। इस बात पर दोनों के बीच बहस होगी, जो धीरे-धीरे इतनी बढ़ जाएगी कि वे बहस करते-करते कार के अंदर गिर जाएंगे। इसी दौरान अरमान, अभिरा में खो जाएगा और उसे किस करने की कोशिश करेगा। यह मोमेंट दोनों के रिश्ते में एक नई शुरुआत की तरफ इशारा करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Bhojpuri Bawal: मां की हालत देख छलके पवन सिंह के आंसू, बोले- मेरी सबसे बड़ी संपत्ति सिर्फ आप हैं
The Odyssey BO Collection: 10वें दिन द ओडिसी ने कर दिया कमाल, 100 करोड़ में हो गई धमाकेदार एंट्री
YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
सफलता की नई उड़ान पर कृति सेनन, बैक-टू-बैक उपलब्धियों के बीच मना रहीं सबसे खास दिन
अंशुमन को जल्द ही पता चल जाएगा कि गीतांजलि ने अभिरा को सिर्फ एक महीने का समय दिया है। वह समझ जाएगा कि अभिरा का दिल अब भी अरमान के लिए धड़कता है। अंशुमन, अभिरा को सलाह देगा कि मायरा का दिल जीतने के लिए उसे अरमान के साथ दोस्ती करनी होगी और पौद्दार हाउस में रहना पड़ेगा, ताकि मायरा अपने पिता और मां दोनों के साथ वक्त बिता सके। अंशुमन की यह कोशिश दरअसल, अरमान और अभिरा को फिर से मिलाने की योजना होगी, ताकि वह खुद उनकी जिंदगी से हमेशा के लिए दूर हो सके।
ये भी पढ़ें- Anupama: अंश-प्रार्थना की शादी में होगा नया ड्रामा, राही का चैलेंज और गौतम की चाल से मचेगी हलचल
डांस कॉम्पिटिशन में गीतांजलि का टूटेगा दिल
आने वाले एपिसोड में अभिरा और गीतांजलि के बीच डांस कॉम्पिटिशन होगा। डांस शुरू होने से पहले अभिरा, गीतांजलि की मदद करेगी, लेकिन कॉम्पिटिशन के दौरान एक हादसा होते-होते बचेगा और अभिरा अरमान को बचाने के लिए दौड़ पड़ेगी। इसी बीच मायरा, अभिरा को अपना डांस पार्टनर चुन लेगी, जिससे गीतांजलि का दिल टूट जाएगा।
Yrkkh upcoming twist mayra health will deteriorate armaan abhira romance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US Iran War: 13 दिन बाद अमेरिका ने रोका ईरान पर हमला, ट्रंप के खिलाफ जाकर जेडी वेंस ने रुकवाई जंग
Jul 26, 2026 | 12:06 PMखंडवा में कांग्रेस का विजय मार्च, NEET पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 26, 2026 | 12:05 PMNational Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Jul 26, 2026 | 11:59 AMसोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AMतीन जिलों के दौरे पर सीएम योगी: शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ, लाभार्थियों को सौपेंगे चेक
Jul 26, 2026 | 11:55 AMनागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
Jul 26, 2026 | 11:55 AMमस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
Jul 26, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM














