- Hindi News »
- Entertainment »
- Anupam Kher Theatre Return Jaane Pehchaane Anjaane Play
40 साल बाद भी थिएटर से जुड़ाव, अनुपम खेर की ‘जाने पहचाने अनजाने’ के साथ रंगमंच पर दमदार वापसी
Anupam Kher Theatre Return: अनुपम खेर ने नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' का ऐलान किया है। यह नाटक रिश्तों और पहचान की कहानी को पेश करेगा। इसमें अनु मलिक का संगीत और कई कलाकारों की प्रस्तुति देखने को मिलेगी।
- Written By: सोनाली झा

अनुपम खेर (फोटो- सोशल मीडिया)
Anupam Kher Jaane Pehchaane Anjaane Theatre Play: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर एक बार फिर रंगमंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहे हैं। अनुपम खेर ने अपने नए म्यूजिकल नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ की घोषणा की है, जो रिश्तों, पहचान और आधुनिक जीवन के दिलचस्प विरोधाभासों को मंच पर पेश करेगा। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम के जरिए नाटक का ऐलान करते हुए पोस्टर और टीम की तस्वीरें शेयर कीं।
अनुपम खेर ने लिखा कि वह हर नए दशक की शुरुआत एक नाटक से करते हैं, क्योंकि थिएटर उनके लिए अभिनय की असली नींव रहा है। उन्होंने कहा कि रंगमंच ने उन्हें दर्शकों की भावनाओं को समझने और किरदार को जीवंत बनाने की कला सिखाई है। नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ की कहानी उन रिश्तों पर आधारित है जो बाहर से जाने-पहचाने लगते हैं, लेकिन भीतर से अनजाने होते हैं। इसमें हास्य, इमोशनल गहराई और संगीत का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा। यह नाटक दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करेगा।
दमदार क्रिएटिव टीम
इस म्यूजिकल नाटक को गजेंद्र अहीरे ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसका निर्माण अनुपम खेर स्टूडियो ने किया है। संगीत की जिम्मेदारी अनु मालिक ने संभाली है और गीत कौसर मुनीर ने लिखे हैं। गानों को शान, सुखविंदर सिंह और आनंदी जोशी जैसी मशहूर आवाजों ने सजाया है। नाटक में अनुपम खेर के साथ स्वरूप संपत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा मेघना मलिक, माया शर्मा, विकास रावत, श्रद्धा मंडले और हरमन डिसूजा जैसे कलाकार भी इसमें अहम भूमिका निभाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, ‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ को दी कड़ी टक्कर
Retro Movie: पूजा हेगड़े ने ‘रेट्रो’ के सेट के खतरनाक किस्से सुनाए, तूफान, चोट और आग के बीच हुई थी शूटिंग
Raja Shivaji Review: राजा शिवाजी के पब्लिक रिव्यू ने मचाया तहलका, दर्शक बोले- आंसुओं से भरी मास्टरपीस फिल्म
‘या अल्लाह! रसगुल्ला!’ टिप्पणी पर बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला, भारती सिंह-शेखर सुमन को 2010 के केस में बड़ी राहत
थिएटर से जुड़ाव पर बोले अनुपम
अनुपम खेर ने कहा कि रंगमंच पर लौटना उनके लिए घर वापसी जैसा अनुभव है। अनुपम खेर ने बताया कि थिएटर ही वह जगह है जहां एक कलाकार अपनी असली क्षमता को पहचानता है। फिलहाल नाटक की प्रीमियर डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इस घोषणा ने थिएटर प्रेमियों और फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। दर्शक अब इस म्यूजिकल नाटक के मंचन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Anupam kher theatre return jaane pehchaane anjaane play
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
May 02, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
May 01, 2026 | 11:05 PMExplainer: यूरोप में कहां और कितनी तैनात है अमेरिकी सेना? ट्रंप की धमकी से किन देशों पर पड़ेगा ज्यादा असर
May 01, 2026 | 10:45 PMवाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
May 01, 2026 | 10:45 PM4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?
May 01, 2026 | 10:25 PMनागपुर में गरजे वडेट्टीवार, बंगाल में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, अब जनता पर महंगाई का प्रहार
May 01, 2026 | 10:21 PMट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, यूरोपीय गाड़ियों पर लगेगा 25% भारी टैक्स, बचने का तरीका भी बताया
May 01, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














