-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Tabu Got Angry After Seeing Fabricated Article Team Also Warned
मनगढ़ंत आर्टिकल को देख भड़कीं तब्बू, टीम ने भी दी चेतावनी, कहा- ‘नैतिकता का गंभीर उल्लंघन’
- Written By: स्नेहा मौर्या
हाल ही में तब्बू को लेकर छपी एक खबर में कहा गया था कि एक्ट्रेस को शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है। ऐसे में अब तब्बू की टीम ने ऐसी मनगढ़ंत आर्टिकल को तुरंत हटाने की चेतावनी दी है। साथ ही इस कार्य के लिए माफी की मांग की है।

मनगढ़ंत आर्टिकल को देख भड़कीं तब्बू (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और फैंस भी उनकी शानदार अभिनय को खूब पसंद करते हैं। लेकिन एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं। इन सबके बीच उन्हें बार-बार एक ही सवाल का सामना करना पड़ता है, कि तब्बू शादी कब करेंगी। ऐसे में अब उन्होंने इसी से जुड़ी एक बात पर मीडिया की जमकर फटकार लगाई है।
दरअसल, हाल ही में छपी एक खबर में कहा गया था कि एक्ट्रेस को शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन उनकी टीम का कहना है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया। वहीं अब अभिनेत्री की टीम ने ऐसी गैर जिम्मेदारी पत्रकारिता पर तीखा सवाल उठाया है।
तब्बू टीम ने दी चेतावनी
उनकी टीम की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि “ऐसी कई वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल हैं, जिनमें तब्बू के नाम पर गलत बयानबाजी की गई है। लेकिन हम सभी को यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि उन्होंने कभी भी ये बातें नहीं कही हैं और दर्शकों को गुमराह करना नैतिकता का गंभीर उल्लंघन है।”
सम्बंधित ख़बरें
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
साथ ही तब्बू की टीम उन लोगों से भी माफी की मांग की है, जिन्होंने एक्ट्रेस के नाम पर गलत तरीके से कुछ अशोभनीय बयान दिए हैं। टीम ने अपने बयान में आगे कहा कि, “हम चाहते हैं कि ये वेबसाइटें अपने मनगढ़ंत उद्धरण तुरंत हटा दें और अपने कार्यों के लिए औपचारिक माफी मांगें।”
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
इसी बीच अगर एक्ट्रेस की वर्कफ्रंट की बात करें, तो तब्बू इन दिनों अक्षय कुमार के साथ फिल्म भूत बंगला की शूटिंग में बेहद व्यस्त हैं, जिसमें परेश रावल भी नजर आने वाले हैं। भूत बांग्ला लंबे अंतराल के बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार के पुनर्मिलन का प्रतीक है। यह जोड़ी इससे पहले ‘हेरा फेरी’, भागम भाग, गरम मसाला, दे दना दन और भूल भुलैया जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके है।
Tabu got angry after seeing fabricated article team also warned
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMलाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM













