- Hindi News »
- Entertainment »
- Sussanne Khan Farah Khan Gold Diet Video Viral Funny Story
Farah Khan Gold Diet Video: गोल्ड डाइट से परेशान हुईं फराह खान, वीडियो शेयर कर बयां किया अपना दर्द
Farah Khan Video On Gold Diet: फराह खान ने अपनी गोल्ड डाइट से परेशान होकर एयरपोर्ट लाउंज से वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह कुछ भी नहीं खा सकती, क्योंकि सुजैन ने उन्हें गोल्ड डाइट पर रखा है।
- Written By: यति सिंह

फराह खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Farah Khan On Gold Diet: मशहूर फिल्म निर्माता संजय खान की बेटी और जानी-मानी भारतीय इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान आज भले ही फिल्मी लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उनके दोस्तों का दायरा बहुत बड़ा है। जिनमें उनकी दोस्ती फराह खान के किसी से छुपी नहीं है। हाल ही में कोरियोग्राफर फराह खान ने बताया कि सुजैन ने उन्हें ‘गोल्ड डाइट’ पर रखा है।
फराह खान ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। फराह खान ने एयरपोर्ट लाउंज से अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि वह कुछ भी नहीं खा सकती, क्योंकि सुजैन खान ने उन्हें गोल्ड डाइट पर रखा है।
सुजैन ने पोस्ट के जरिए दिया जवाब
फराह खान के ट्वीट के बाद हाल ही में सुजैन खान ने एक पोस्ट किया था, जिसमें वे ज्वैलरी के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि हमने गोल्ड नहीं छोड़ा… बस उसके साथ जुड़ा भारीपन छोड़ दिया है। इसलिए, पेश है ‘द गोल्ड डाइट’… जिसे आज की आधुनिक भारतीय महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
27 करोड़ के नुकसान के बाद छलका Vashu Bhagnani का दर्द, बोले- वरुण धवन ने कभी हाल तक नहीं पूछा
Cannes 2026 में आराध्या बच्चन ने रेड सैटिन गाउन में बिखेरा जलवा, मां ऐश्वर्या राय के साथ लूटी पूरी लाइमलाइट
अनन्या पांडे और लक्ष्य की Chand Mera Dil की धीमी शुरुआत, पहले दिन 2.90 करोड़ की हुई कमाई
Aishwarya Rai ने कान्स 2026 में ब्लू शिमरी गाउन में लूटी महफिल, रेड कार्पेट पर रॉयल अंदाज देख फैंस हुए दीवाने
परिवार ने किया आर्थिक तंगी का सामना
फराह खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। भले ही वे अपने यूट्यूब चैनल के जरिए युवा पीढ़ी के बीच खास पहचान बना चुकीं हैं, लेकिन वह इंडस्ट्री की मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर भी हैं। उन्होंने घर चलाने के लिए डांस से अपने करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि उनके पिता की फिल्म फ्लॉप होने के कारण उनका पूरा परिवार कर्ज में डूब गया था। मां के गहने और घर का सामान तक बेचना पड़ा था। बाद में आर्थिक तंगी के चलते फराह ने एक डांस ग्रुप जॉइन किया और फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम शुरू किया।
यह भी पढ़ें: क्या बिग बी शादी से नाखुश थे?… शादी को मानते थे गलती, जया बच्चन का पुराना बयान वायरल
फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ ने बदली किस्मत
साल 1992 में आई फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ के गाने ‘पहला नशा’ के लिए सरोज खान के प्रोजेक्ट छोड़ने के बाद फराह को कोरियोग्राफी का मौका मिला, जो उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कल हो ना हो’ जैसी 100 से अधिक फिल्मों में कोरियोग्राफी की। फराह खान को एक राष्ट्रीय पुरस्कार और सात फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। फराह खान कई डांस रियलिटी शो में जज की भूमिका भी निभा चुकी हैं।
Sussanne khan farah khan gold diet video viral funny story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Farah Khan Gold Diet Video: गोल्ड डाइट से परेशान हुईं फराह खान, वीडियो शेयर कर बयां किया अपना दर्द
May 23, 2026 | 02:35 PMछत्रपति संभाजीनगर: ड्रग्स तस्करी में इस्तेमाल होने वाली निजी ट्रेवल्स की बस का परमिट 30 दिनों के लिए निलंबित
May 23, 2026 | 02:33 PMMango In Diabetes: डायबिटीज के मरीज भी चख सकते हैं आम का स्वाद, जानिए कब और कितना खाएं
May 23, 2026 | 02:28 PMबेंगलुरु का नामी बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार, 4 साल तक नाबालिग खिलाड़ी का किया उत्पीड़न, पुलिस ने की कार्रवाई
May 23, 2026 | 02:28 PMChemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
May 23, 2026 | 02:24 PM‘मैं तहसील में काम करता हूं’ कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज
May 23, 2026 | 02:20 PMसंभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
May 23, 2026 | 02:18 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














