Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

थिएटर के बाद नास्तिक पुजारी का रोमांस OTT पर मचा रहा धमाल, मलयालम फिल्म को मिली IMDb 8.4 रेटिंग

Malayalam Film On OTT: ओटीटी पर रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'सर्वम माया' में नास्तिक पुजारी और भूत के बीच रोमांचक कहानी लोगों का दिल जीत रहा है, ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप इसे कहां देख सकते हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jan 30, 2026 | 09:56 PM

सर्वम माया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sarvam Maya OTT Release Date: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स दर्शकों के लिए घर बैठे मनोरंजन का बेहतरीन जरिया बन चुके हैं। हर शुक्रवार कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन अगर आप भी आम एक्शन या रोमांस से ऊब चुके हैं, तो मलयालम सुपरनेचुरल हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘सर्वम माया’ आपके लिए परफेक्ट है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि फिल्म कहां उपलब्ध है…

‘सर्वम माया’ की कहानी बेहद दिलचस्प है। फिल्म में निविन पॉली ने लीड रोल निभाया है और उनका किरदार है प्रभेंदु, जो एक नास्तिक पुजारी है। कहानी केरल के छोटे शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। प्रभेंदु एक ऐसे परिवार में जन्मा है जो पारंपरिक पूजा-पाठ में विश्वास करता है, लेकिन वह खुद इन चीज़ों में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं रखता।

‘सर्वम माया’ की क्या है कहानी?

यूरोपीय वीजा कैंसिल होने के बाद प्रभेंदु अपने घर लौटता है और अपने चचेरे भाई के साथ पुजारी के रूप में काम करने लगता है। इसी बीच, उसकी जिंदगी में जबरदस्त मोड़ आता है। भूत भगाने के दौरान उसकी मुलाकात एक भूत से होती है और प्रभेंदु उससे प्यार कर बैठता है। यहीं से फिल्म में रोमांच, कॉमेडी और रोमांस का सफर शुरू होता है।

सम्बंधित ख़बरें

अमिताभ बच्चन का सुपरहिट ‘जुम्मा-चुम्मा’ निकला कॉपी! अफ्रीकी धुन से बना था ये कल्ट सॉन्ग

Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री

‘हम रोल तय नहीं करते…’ बेटी आराध्या की पेरेंटिंग पर अभिषेक बच्चन ने खोले घर के सीक्रेट्स

‘यहीं से शुरू हुआ सफर…’ डेब्यू को 39 साल पूरे होने पर भावुक हुए चंकी पांडे, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

फिल्म की डायरेक्शन और स्क्रिप्ट अखिल सत्यन ने की है। उन्होंने हल्के-फुल्के ड्रामे को फैंटेसी और हॉरर के तड़के के साथ पेश किया है, जिससे दर्शक हर सीन में एंटरटेन हो। सर्वम माया एक ऐसा अनुभव देती है जो न केवल आपको हंसाएगी बल्कि रोमांच और रोमांस का तड़का भी लगाएगी।

ये भी पढ़ें- ‘विरोध करने वाले आतंकवादी और महापापी हैं’, ‘द केरल स्टोरी 2’ के विरोध पर संतों का बड़ा बयान

थिएटर के बाद फिल्म ओटीटी पर कर रही है कमाल

आपको बता दें कि ‘सर्वम माया’ पहले 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म की IMDb रेटिंग 8.0/10 है। अब इसे जियो हॉटस्टार पर 30 जनवरी 2026 को  स्ट्रीम हो चुकी है। घर बैठे इस फिल्म का मजा लेने के लिए जियो हॉटस्टार पर लॉगिन करें और प्रभेंदु की अनोखी कहानी आप देख सकते हैं। हालांकि, फिल्म को ओटीटी पर भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं।  फिलहाल, अगर आप सुपरनेचुरल हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का कॉम्बिनेशन पसंद करते हैं, तो ‘सर्वम माया’ आपके लिए बेस्ट चॉइस है। निविन पॉली की परफॉर्मेंस और अखिल सत्यन की डायरेक्शन इसे ओटीटी पर देखने लायक बनाती है।

Supernatural horror comedy malayalam movie sarvam maya on ott

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2026 | 09:56 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • OTT Movies

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.