- Hindi News »
- Entertainment »
- Govinda Agra Airport Simple Taxi Video Viral On Soical Media After Fans Reaction
गोविंदा का ‘डाउनफॉल’ या सादगी? टैक्सी में सफर करते दिखे एक्टर, इंटरनेट पर मची सनसनी
- Written By: स्नेहा मौर्या
Govinda Taxi Video Viral: आगरा एयरपोर्ट पर टैक्सी में बैठते गोविंदा का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गया है। लग्जरी कार छोड़ साधारण सफर पर यूजर्स ने सवाल उठाए हैं।

गोविंदा वायरल वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिाय)
Govinda Spotted In Simple Taxi: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और ‘हीरो नंबर 1’ के नाम से पहचाने जाने वाले गोविंदा इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। निजी जिंदगी में पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अनबन की खबरों के बीच अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छेड़ दी है। वायरल क्लिप में गोविंदा को आगरा एयरपोर्ट से बाहर निकलकर एक साधारण टैक्सी में बैठते देखा जा सकता है।
वीडियो में दिखता है कि एयरपोर्ट पर गोविंदा का गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। कुछ ही पलों बाद वे बाहर खड़ी एक Hyundai Aura टैक्सी में बैठते नजर आते हैं। गाड़ी पर ‘भारत सरकार’ लिखा दिखाई देता है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। बस फिर क्या था वीडियो इंटरनेट पर फैलते ही यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।
गोविंदा का सोशल मीडिया वायरल हुआ वीडियो
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर हैरानी जताई कि जो स्टार कभी महंगी मर्सिडीज और BMW जैसी लग्जरी कारों में नजर आता था, वह अब टैक्सी में सफर कर रहा है। कुछ लोगों ने इसे उनका “डाउनफॉल” कह दिया। वहीं दूसरी तरफ कई फैंस ने उनका समर्थन भी किया। उनका कहना है कि एयरपोर्ट सुरक्षा नियमों की वजह से निजी वाहनों की एंट्री सीमित होती है, ऐसे में टैक्सी या अधिकृत गाड़ी का इस्तेमाल करना सामान्य प्रक्रिया हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
Rashami Desai ने बॉडी शेमिंग पर की बात, महिला का बढ़ाया हौसला, बोलीं- लोग क्या कहेंगे सोचकर मत रुकिए
Sonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
June 2026 Release: जून में सिनेमा का होगा बड़ा धमाका, पेड्डी से वेलकम टू द जंगल तक, रिलीज होंगी ये फिल्में
इतने बड़े Star का इतना तगड़ा Downfall कैसे आ सकता है? गोविंदा कहीं जा रहे हैं और उन्हें Aura गाड़ी लेने आई है। ये बंदा कभी Mercedes, Audi और BMW से उतरता नहीं था और आज एक साधारण Aura टैक्सी में। गांवों और गलियों में परफॉर्मेंस से लेकर Aura तक 💔 pic.twitter.com/T4CU1eG9x9 — Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) January 29, 2026
‘डाउनफॉल’ को लेकर उठे सवाल?
अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोविंदा आगरा किस वजह से पहुंचे थे यह कोई निजी यात्रा थी या किसी इवेंट अथवा शूट से जुड़ा कार्यक्रम। लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सिलसिला शुरू हो चुका है। दिलचस्प बात यह है कि एक साधारण यात्रा को लेकर जिस तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, वह आज के डिजिटल दौर में सेलिब्रिटी लाइफ की बारीक निगरानी को भी दिखाता है।
ये भी पढ़ें- Vadh-2 Special: ‘चुपचाप कमरे में जाओ’, जब फिल्म के सेट पर नीना गुप्ता को मिली थी डांट
हालांकि गोविंदा पिछले कुछ वर्षों में फिल्मों में कम सक्रिय रहे हैं, लेकिन स्टेज शो और इवेंट्स के जरिए वे लगातार अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। उनके चाहने वालों के लिए वे आज भी वही एनर्जी और करिश्मा रखते हैं। ऐसे में एक वायरल वीडियो से उनके करियर या स्टेटस का आकलन करना शायद जल्दबाजी ही होगा।
Govinda agra airport simple taxi video viral on soical media after fans reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
May 28, 2026 | 12:05 AMवैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














