- Hindi News »
- Entertainment »
- Supernatural Horror Comedy Malayalam Movie Sarvam Maya On Ott
थिएटर के बाद नास्तिक पुजारी का रोमांस OTT पर मचा रहा धमाल, मलयालम फिल्म को मिली IMDb 8.4 रेटिंग
Malayalam Film On OTT: ओटीटी पर रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'सर्वम माया' में नास्तिक पुजारी और भूत के बीच रोमांचक कहानी लोगों का दिल जीत रहा है, ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप इसे कहां देख सकते हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

सर्वम माया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sarvam Maya OTT Release Date: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स दर्शकों के लिए घर बैठे मनोरंजन का बेहतरीन जरिया बन चुके हैं। हर शुक्रवार कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन अगर आप भी आम एक्शन या रोमांस से ऊब चुके हैं, तो मलयालम सुपरनेचुरल हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘सर्वम माया’ आपके लिए परफेक्ट है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि फिल्म कहां उपलब्ध है…
‘सर्वम माया’ की कहानी बेहद दिलचस्प है। फिल्म में निविन पॉली ने लीड रोल निभाया है और उनका किरदार है प्रभेंदु, जो एक नास्तिक पुजारी है। कहानी केरल के छोटे शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। प्रभेंदु एक ऐसे परिवार में जन्मा है जो पारंपरिक पूजा-पाठ में विश्वास करता है, लेकिन वह खुद इन चीज़ों में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं रखता।
‘सर्वम माया’ की क्या है कहानी?
यूरोपीय वीजा कैंसिल होने के बाद प्रभेंदु अपने घर लौटता है और अपने चचेरे भाई के साथ पुजारी के रूप में काम करने लगता है। इसी बीच, उसकी जिंदगी में जबरदस्त मोड़ आता है। भूत भगाने के दौरान उसकी मुलाकात एक भूत से होती है और प्रभेंदु उससे प्यार कर बैठता है। यहीं से फिल्म में रोमांच, कॉमेडी और रोमांस का सफर शुरू होता है।
सम्बंधित ख़बरें
47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
इंडिपेंडेंस डे पर होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, सनी देओल से भिड़ेंगे इमरान हाशमी, किसका चलेगा जादू?
‘धुरंधर 2’ पर फिदा हुईं तनुजा, बोलीं- असली हीरो डायरेक्टर, रणवीर सिंह की भी की जमकर तारीफ
‘आज मैं जो हूं, उनकी वजह से हूं…’, मां बबीता के संघर्ष को याद कर भावुक हुईं करिश्मा कपूर, कही ये बात
फिल्म की डायरेक्शन और स्क्रिप्ट अखिल सत्यन ने की है। उन्होंने हल्के-फुल्के ड्रामे को फैंटेसी और हॉरर के तड़के के साथ पेश किया है, जिससे दर्शक हर सीन में एंटरटेन हो। सर्वम माया एक ऐसा अनुभव देती है जो न केवल आपको हंसाएगी बल्कि रोमांच और रोमांस का तड़का भी लगाएगी।
ये भी पढ़ें- ‘विरोध करने वाले आतंकवादी और महापापी हैं’, ‘द केरल स्टोरी 2’ के विरोध पर संतों का बड़ा बयान
थिएटर के बाद फिल्म ओटीटी पर कर रही है कमाल
आपको बता दें कि ‘सर्वम माया’ पहले 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म की IMDb रेटिंग 8.0/10 है। अब इसे जियो हॉटस्टार पर 30 जनवरी 2026 को स्ट्रीम हो चुकी है। घर बैठे इस फिल्म का मजा लेने के लिए जियो हॉटस्टार पर लॉगिन करें और प्रभेंदु की अनोखी कहानी आप देख सकते हैं। हालांकि, फिल्म को ओटीटी पर भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। फिलहाल, अगर आप सुपरनेचुरल हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का कॉम्बिनेशन पसंद करते हैं, तो ‘सर्वम माया’ आपके लिए बेस्ट चॉइस है। निविन पॉली की परफॉर्मेंस और अखिल सत्यन की डायरेक्शन इसे ओटीटी पर देखने लायक बनाती है।
Supernatural horror comedy malayalam movie sarvam maya on ott
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMनाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
Apr 03, 2026 | 07:03 PM47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Apr 03, 2026 | 07:01 PMटमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
Apr 03, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













