धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ने आई ‘बॉर्डर 2! जानिए कितने घंटे थिएटर में बांधे रखेगी सनी देओल की वॉर फिल्म
Border 2 Runtime Details: ‘बॉर्डर 2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सनी देओल स्टारर की इस फिल्म की ड्यूरेशन का खुलासा हो गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं थिएटर में आपको कितनी देर बैठना होगा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉर्डर 2 मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sunny Deol Movie Border 2 Duration: देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का प्रमोशन इन दिनों पूरे जोश के साथ किया जा रहा है और इसी बीच इससे जुड़े नए-नए अपडेट्स लगातार सामने आ रहे हैं। ट्रेलर और गानों के बाद अब फिल्म की कुल लंबाई (रनटाइम) को लेकर अहम जानकारी सामने आई है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
हाल के वर्षों में बॉलीवुड में लंबी फिल्मों का ट्रेंड फिर से लौटता नजर आ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि बड़ी और लंबी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लकी साबित हो रही हैं। इसका ताजा उदाहरण ‘धुरंधर’ है, जिसकी लंबाई करीब साढ़े तीन घंटे बताई जा रही है और फिल्म ने अब तक 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसे में सभी की नजरें अब ‘बॉर्डर 2’ पर टिकी हुई हैं कि क्या यह भी उसी राह पर चलेगी।
कितने घंटे की है ‘बॉर्डर 2’
सनी देओल के लीड रोल वाली ‘बॉर्डर 2’ का रनटाइम लगभग 200 मिनट बताया जा रहा है। यानी दर्शकों को इस फिल्म को देखने के लिए करीब 3 घंटे 20 मिनट थिएटर में बिताने होंगे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म की कहानी और इमोशनल गहराई को देखते हुए इसकी लंबाई में कोई कटौती नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
गौरतलब है कि पहले के दौर में तीन घंटे या उससे ज्यादा लंबी फिल्में आम बात थीं। हालांकि बाद में फिल्में 2 से ढाई घंटे में सिमटने लगीं, लेकिन अब एनिमल, पुष्पा 2, कंतारा और धुरंधर जैसी फिल्मों ने यह साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट दमदार हो, तो लंबा रनटाइम भी दर्शकों को बांधे रख सकता है।
फिल्म के दमदार स्टारकास्ट
फिल्म की स्टार कास्ट भी इसे खास बनाती है। सनी देओल के साथ इस फिल्म में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जहां सभी कलाकारों के काम की सराहना हो रही है, वहीं वरुण धवन अपने एक्सप्रेशंस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि उनके एक्सप्रेशंस सीन के मुताबिक फिट नहीं बैठ रहे, जिस वजह से वह ट्रोल भी हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें- The Great Indian Kapil Show 4 की मोटी कमाई! कपिल शर्मा से सुनील तक, जानिए कौन ले रहा कितनी फीस
फिल्म के बजट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि विकिपीडिया पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ का बजट लगभग 150 से 250 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इतनी लंबी ड्यूरेशन और भारी बजट के साथ ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर क्या इतिहास रच पाती है।
