Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Jana Nayagan Release Date: विजय की 'जन नायकन' को CBFC से A सर्टिफिकेट मिल गया है। यूके में एडवांस बुकिंग शुरू होते ही एक घंटे के भीतर हजारों टिकट बिक गए। फिल्म के 24 जुलाई को रिलीज होने की उम्मीद है।
- Written By: सोनाली झा
विजय की जन नायकन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jana Nayagan UK Advance Booking: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान अभी बाकी है, लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग शुरू होते ही जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला है। खासतौर पर यूके में फिल्म ने शुरुआती बुकिंग के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवांस बुकिंग खुलने के महज एक घंटे के भीतर हजारों टिकट बिक गए, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी साफ नजर आ रही है। फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर अहिम्सा एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर एडवांस बुकिंग के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि टिकट बिक्री शुरू होते ही फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली।
बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा फायदा
शुरुआती रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म की संभावित 24 जुलाई रिलीज डेट में अब किसी तरह की देरी नहीं होगी। यह फिल्म खास इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि इसे थलपति विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। ऐसे में दुनियाभर के फैंस अपने पसंदीदा स्टार को बड़े पर्दे पर आखिरी बार देखने के लिए उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि यही उत्साह बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा फायदा पहुंचा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
आकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Alliance Controversy: डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं बहन उर्फी जावेद, रीवा किशन को कहा- पिछले जनम में सांप थी
Kareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Salman Khan Property: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वेस्ट का अपार्टमेंट, 3.50 करोड़ में फाइनल हुई प्रॉपर्टी डील
CBFC से मिला A सर्टिफिकेट
हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है। इसके बाद फिल्म की रिलीज को लेकर तैयारियां और तेज हो गई हैं। हिंदी में यह फिल्म ‘जन नेता’ नाम से रिलीज की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी जल्द ही रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा और एडवांस बुकिंग की शुरुआत कर दी जाएगी।
जनवरी से जुलाई तक बढ़ा इंतजार
‘जन नायकन’ पहले जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया, कई कट्स और अन्य कारणों से इसकी रिलीज टल गई। करीब सात महीने के इंतजार के बाद अब फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है। इसमें थलपति विजय के साथ प्रकाश राज, जी. वी. प्रकाश कुमार, पूजा हेगड़े, प्रियामणि, ममिथा बैजू और वासुदेव मेनन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं बॉबी देओल फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं।
