रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Ramayana Trailer Release: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होगा। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह मेगा फिल्म दो भागों में रिलीज होगी।
- Written By: सोनाली झा
रणबीर कपूर की रामायण (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Ranbir Kapoor Film Ramayana Trailer Release Date: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री साई पल्लवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसकी भव्यता, स्टारकास्ट और बड़े बजट को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। अब मेकर्स ने दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस मेगा प्रोजेक्ट का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के रूप में पहली झलक में नजर आए थे। टीजर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली, जिसके बाद फैंस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
पोस्टर के साथ मेकर्स ने शेयर किया खास संदेश
ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा के साथ फिल्म का एक नया पोस्टर भी जारी किया गया है। पोस्टर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण भगवा वस्त्रों में एक सभा के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा कि ‘रामायण’ हजारों वर्षों से धर्म, मर्यादा, साहस और करुणा का संदेश देती आई है। अब इस महान भारतीय महाकाव्य को आधुनिक तकनीक और भव्य सिनेमाई प्रस्तुति के साथ दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
आकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Alliance Controversy: डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं बहन उर्फी जावेद, रीवा किशन को कहा- पिछले जनम में सांप थी
Kareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
From Bharat to the world, the Ramayana trailer premieres worldwide on 24th July, 2026. 🏹 pic.twitter.com/rphSFR99OE — The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) July 11, 2026
दो भागों में रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स का दावा है कि भारतीय सिनेमा में इस स्तर पर पहले कभी रामायण को नहीं दिखाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है और इसके बजट को लेकर भी कई चर्चाएं हो चुकी हैं।
दमदार स्टार कास्ट से सजी है रामायण
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और फैसल मलिक जैसे कई चर्चित कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। भव्य विजुअल्स, दमदार स्टार कास्ट और भारतीय संस्कृति पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।
